बुधवार को संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के मामले में लोकसभा सचिवालय ने कम से कम सात लोगों को सस्पेंड कर दिया है.
सस्पेंड किए जाने वालों के नाम हैं- रामपाल, अरविंद, वीर दास, गणेश, अनिल, प्रदीप, विमित और नरेंद्र.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बीते कल हुए वाकये के बाद संसद और आसपास के इलाके में सुरक्षा और बढ़ा दी गयी है. संसद परिसर के बाहर पुलिस के बैरिकेड लगा दिए गए है. अमित शाह भी आज संसद पहुंचे हैं.
गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बनायी है.
गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि जांच कमेटी संसद की सुरक्षा में हुई चूक और इसकी वजहों की पहचान करेगी और इसे बेहतर करने के लिए मंत्रालय को जल्द रिपोर्ट सौंपेगी.
-एजेंसी
- UP बोर्ड परीक्षा 2026 का शंखनाद: 53 लाख से अधिक छात्र दे रहे ‘अग्निपरीक्षा’, पुष्पवर्षा और तिलक लगाकर केंद्रों पर हुआ स्वागत - February 18, 2026
- Agra News: सरस्वती विद्या मंदिर में ‘डायरिया से डर नहीं’ की गूंज: पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरे बचाव के संदेश, कार्तिक रहे अव्वल - February 18, 2026
- UP चुनाव 2027: मायावती का बड़ा एलान— ‘एकला चलो रे’, गठबंधन की अटकलों को बताया ‘भ्रामक’, 2007 दोहराने का संकल्प - February 18, 2026