इस्लामाबाद। हाफिज सईद के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के राजनीतिक विंग के नेता मौलाना काशिफ अली की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गोली मारकर हत्या कर दी
रिपोर्ट के मुताबिक, काशिफ अली भारत के सबसे मोस्ट वांटेंड आतंकी हाफिज सईद का साला था। खुरासान डायरी ने पुलिस के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के नेता काशिफ अली को पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी में उनके घर के दरवाजे पर गोली मारी गई। अज्ञात हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले।
पीएमएमएल की स्थापना हाफिज सईद ने की थी। इसे लश्कर-ए-तैयबा की राजनीतिक शाखा के रूप में देखा जाता है। मौलाना काशिफ को हाफिज सईद का दाहिना हाथ समझा जाता था। पीएमएमल के प्रवक्ता ने काशिफ अली की मौत को आतंकवादी घटना बताया है। काशिफ अली की हत्या ने पाकिस्तान में सनसनी फैला दी है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठनों ने पाकिस्तान सरकार की आलोचना की है और हत्यारों की तत्काल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पिछले एक महीने में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी मारे जा चुके हैं। इनमें दो की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। ये पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान में शीर्ष आतंकियों की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बीते कुछ सालों में पाकिस्तान के अंदर कई भारत विरोधी आतंकी अज्ञात बंदूकधारियों के हाथों मारे जा चुके हैं। द गार्डियन की रिपोर्ट में बताया गया था कि 20 से ज्यादा ऐसे आतंकियों की हत्या हुई है, जो भारत विरोधी समझे जाते थे।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026