Agra, Uttar Pradesh, India. बकरीद पर कुर्बानी से पहले बड़ी संख्या में बकरे बीमार हो गए हैं। जुकाम बुखार और उल्टी दस्त की मुख्य समस्या है। बकरीद 10 जुलाई को मनाई जाएगी।
इस समय आगरा के जिला अस्पताल में तो मरीजों की अच्छी खासी भीड़ लगी हुई है। लंबी लंबी मरीजों की लाइनें देखी जा सकती है तो ऐसा ही कुछ नजारा पशु चिकित्सालय में भी देखने को मिला है। पशु चिकित्सालय में भी बीमार बकरों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। जिनका इलाज पशु चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है। पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि इतनी संख्या में बीमार बकरी व बकरे इलाज के लिए पहुंच रहे हों।
रविवार 10 जुलाई को बकरीद देश-विदेश में मनाई जाएगी। बकरों की कुर्बानी के लिए बाजार में बकरे भी आ चुके हैं। हर बकरे की कीमत अलग अलग है और कुर्बानी देने के लिए बाजार में एक से एक महंगा बकरा आया हुआ है लेकिन बकरों की कुर्बानी से पहले आगरा के पशु चिकित्सालय में बकरों की लंबी लंबी लाइन लगी हुई है। लोग बकरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आ रहे हैं। आम व्यक्ति की तरह ही यह बकरी भी बीमार हो रहे हैं। 1 दिन में 30 से 40 बकरे लेकर पहुंचे हैं। सभी बकरों में एक ही परेशानी पेट फूलना उल्टी, दस्त, बुखार ,जुकाम हो रहा है।
पशु चिकित्सालय अपने बकरे को लेकर पहुंचे अफजल ने बताया कि बकरा बीमार हो गया था और कुर्बानी स्वस्थ बकरे की दी जाती है। अगर जरा भी बकरे की तबीयत खराब हुई तो कुर्बानी देना बेकार हो जाएगा। इसलिए इस समय पशु चिकित्सालय में बकरों का इलाज कराने के लिए लोग आ रहे हैं और उनके लिए दवाइयां ले रहे हैं।
पशु चिकित्सक डॉ. सुरेश चंद वर्मा ने बताया कि मौसम गर्मी की वजह से बकरों को उल्टी हो रहा है। बकरे भी बीमार हो रहे है। एक हफ्ते में 150 से भी जायदा बकरो का इलाज कर चुके हैं।
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026
- आगरा के बाह में रिटायर शिक्षक से 15 लाख हड़पने के लिए रची गई खौफनाक साजिश; पुलिस अधिकारियों के नाम पर ऐंठे रुपये, आरोपी गिरफ्तार - October 19, 2026
- ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला; बोले— पिता और चाचा की विरासत नहीं संभाल पा रहे सपा प्रमुख - October 19, 2026