मुंबई: कार्तिक आर्यन को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में देखने की एक्साइटमेंट को हर तरफ महसूस किया जा सकता है। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा एक साथ प्रोड्यूस की गई चंदू चैंपियन, इस साल की सबसे बड़ी रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है।
फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर उम्मीद से परे है, जी हां! यह शॉकिंग और बेहद अनोखा है वैसा जैसा किसी ने भी नहीं सोचा था। ये कहा जा सकता है कि यह पोस्टर सभी द्वारा इंतजार किए जाने का सही फल है। पोस्टर में कार्तिक आर्यन को एक रेसलर के रूप में लंगोट पहने हुए देखा जा सकता है। पोस्टर फिल्म को बहुत ही मासी अपील देता है। कार्तिक आर्यन फर्स्ट लुक में बेहद कॉन्फिडेंट लगने के साथ खुलकर सामने आए हैं। और यही वह चीज है जो इसे सबसे एक्साइटिंग फर्स्ट लुक्स में से एक बना रही है।
कार्तिक आर्यन को इस अवतार में देखना जरूरी तौर पर सरप्राइजिंग है और फर्स्ट लुक पोस्टर से यह पक्का हो जाता है कि वह एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी परफॉर्मेंस देने वाले हैं। यह सच में एक्साइटमेंट बड़ा ने वाला पल होने वाला है और कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन में देखना बेहद खास होगा।
साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान दोनों द्वारा प्रोड्यूस ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह कहना बनता है कि फिल्म अपनी रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली है।
-up18news/अनिल बेदाग
- आगरा में 25 नवंबर को होगी ‘द्वितीय यूथ इंटर डिस्ट्रिक्ट डायमंड बॉल चैंपियनशिप’: श्यामों बरौली अहीर स्थित सेंट गोपाल पब्लिक स्कूल में जुटेंगे खिलाड़ी - November 19, 2026
- ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य समापन: ममता कुलकर्णी को मिला ‘सरस्वती बाई दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान’ - November 19, 2026
- COP31 सम्मेलन में दारासिंह खुराना का डंका: 2026 के ‘100 वैश्विक प्रभावशाली लोगों’ में मिली जगह - November 19, 2026