मुंबई (अनिल बेदाग): अभिनेत्री और मॉडल ज्योति सक्सेना एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड में हैं। अपने तीन अलग-अलग देसी और फ्यूज़न लुक्स के साथ उन्होंने फैशन प्रेमियों के बीच जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है। ग्लैमरस अंदाज़ और कॉन्फिडेंट स्टाइल के लिए जानी जाने वाली ज्योति ने इन लुक्स से यह साबित कर दिया कि फैशन सिर्फ कपड़ों का नहीं, बल्कि एटीट्यूड का भी खेल है।
ज्योति कहती हैं, “फैशन वही है जिसमें आप खुद को शक्तिशाली महसूस करें। मैं हर लुक को गर्व से कैरी करती हूँ।”
पहला लुक: सी-ग्रीन साड़ी में टाइमलेस एलिगेंस
स्टाइल सीक्वेंस की शुरुआत ज्योति ने एक खूबसूरत सी-ग्रीन साड़ी से की। सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, मॉडर्न ज्वेलरी और परफेक्ट ड्रेपिंग ने इस पूरे लुक को एक क्लासिक और एलीगेंट टोन दिया।
ज्योति का कहना है, “सी-ग्रीन साड़ी कभी पुरानी नहीं पड़ती। असली एक्सेसरी ग्रेस होती है।”
दूसरा लुक: इंडो-वेस्टर्न लहंगे में बोल्ड फ्यूज़न
उनका दूसरा लुक इंटरनेट पर धमाका करने वाला साबित हुआ—एक बोल्ड इंडो-वेस्टर्न लहंगा। डीप-वी एम्बेलिश्ड चोली, मारून फ्लोई लहंगा, चमकदार कमरबंध और वेवी बॉर्डर दुपट्टा—हर डिटेल ट्रेंड को री-डिफाइन करती दिखाई दी।
ज्योति ने कहा, “चाहे लुक ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, उसे कैरी करने के लिए आत्मविश्वास सबसे ज़रूरी है।”
तीसरा लुक: रेड लहंगे में सेंशुअस देसी ग्लैमर
सबसे ज्यादा चर्चा में रहा उनका सेंशुअस रेड लहंगा–चोली–दुपट्टा। शिमरी टेक्सचर, स्कल्प्टेड चोली और ड्रामैटिक दुपट्टे ने इस लुक को रेड-कार्पेट ग्लैम का देसी ट्विस्ट दिया। कुछ लोगों ने इसे बोल्ड बताया, लेकिन फैंस ने इस लुक को दिल खोलकर सराहा।
ज्योति का कहना है, “भारतीय फैशन नियमों पर नहीं, अभिव्यक्ति पर चलता है। हर लुक मेरे एटीट्यूड और मेरी संस्कृति को दर्शाता है।”
स्टाइल का दमदार संदेश
इन तीनों लुक्स—सी-ग्रीन की शालीनता, इंडो-वेस्टर्न की बेबाकी और रेड ग्लैम के फायर स्टाइल—ने यह साबित कर दिया कि ज्योति सक्सेना फैशन में फियरलेस आइकन बनकर उभरी हैं। वह भारतीय फैशन को अपनी शर्तों पर जीती हैं और हर स्टाइल को अपनी पहचान देती हैं।
ज्योति के ये नए देसी लुक्स न सिर्फ चर्चा में हैं, बल्कि फैशन की दुनिया में एक बार फिर खलबली मचा चुके हैं।
-up18News
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे: 400 से अधिक शिक्षक-छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली - August 11, 2026
- आगरा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर साइबर ठगी: बुजुर्ग से ठगे गए लाखों रुपये, मौत के बाद बेटे ने बैंक खातों की जांच की तो हुआ खुलासा - August 11, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया पैंतरा: युवती की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपय - August 11, 2026