
मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार व अधिवक्ता डॉ. कमलकांत उपमन्यु को हिंदी दैनिक अमर उजाला, उत्तर प्रदेश सरकार और वियतनाम सरकार द्वारा राजधानी हनोई में आयोजित एक समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा और पत्रकारिता क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह कार्यक्रम वियतनाम की राजधानी हनोई के नोवोटेल फाइव स्टार होटल में आयोजित किया गया। समारोह में भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आईं चुनिंदा हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। इस आयोजन में वियतनाम राष्ट्रीय पर्यटन प्रशासन के उपमहानिदेशक हा वान सियू, अमर उजाला समाचार समूह के उपाध्यक्ष सचिन नारंग, और आसियान-भारत आर्थिक परिषद वियतनाम शाखा के अध्यक्ष श्री इंद्रोनिल सेन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष उपमन्यु, जो एनयूजेआई (नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं, को यह सम्मान वैश्विक मंच पर उत्तर भारत और विशेषकर ब्रज क्षेत्र की पत्रकारिता को नई पहचान दिलाने के लिए प्रदान किया गया। समारोह का संचालन उत्तराखंड की एंकर एकता तिवारी ने किया।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026