आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एसपी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मोदी जी अपने लिए नहीं बल्कि अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं. बीजेपी अगर जीत गई तो योगी आदित्यनाथ को दो से तीन महीने में सीएम पद से हटा दिया जाएगा.”
“अगर बीजेपी जीत गई तो संविधान बदलकर एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण ख़त्म कर दिया जाएगा. चार जून को जो नतीजे आएंगे उसमें बीजेपी और एनडीए को बहुत कम सीटें मिलने जा रही हैं.”
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “2014 में जब मोदी पीएम बने थे तो उन्होंने नियम बनाया था कि 75 साल से ज़्यादा उम्र के व्यक्ति को संगठन और सरकार में कोई ज़िम्मेदारी नहीं मिलेगी.”
“इस नियम के तहत आडवाणी और जोशी जी को रिटायर किया गया. अगले साल 17 सितंबर को मोदी जी रिटायर होंगे और वो अगले साल अमित शाह को पीएम बनाएंगे.”
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “मोदी जी एक साल से इस प्लान पर काम कर रहे हैं. अमित शाह की राह में जो भी नेता थे उन्हें ठिकाने लगाया जा चुका है.”
“अमित शाह की राह में अब सिर्फ़ योगी आदित्यनाथ बचे हैं. उन्हें साइडलाइन किया जाना है.”
“मोदी जी ने ऐसा नहीं कहा है कि वो 75 साल की उम्र के बाद रिटायर नहीं होंगे. यह मोदी जी का बनाया हुआ नियम है और वह इसका पालन ज़रूर करेंगे.”
अखिलेश यादव ने क्या कहा
अखिलेश यादव ने कहा कि चार चरण में बीजेपी चारों खाने चित्त हो चुकी है. अखिलेश यादव ने कहा, “बीजेपी 400 पार का नारा दे रहे हैं लेकिन वो 143 से ज़्यादा सीटें नहीं जीत रही. देश की जनता इन्हें 140 सीटों के लिए तरसा देगी.”
अखिलेश यादव ने कहा कि “संविधान बचेगा तो देश बचेगा. बीजेपी की संविधान ख़त्म करने की साज़िश को सब समझ गए हैं.” अखिलेश यादव ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन बीजेपी को हराने जा रहा है.
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026