भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के साथ जारी टेस्ट सीरीज से ब्रेक लेंगे। पहले कहा जा रहा था कि वह राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे लेकिन बुमराह उस मैच में उतरे। अब वह रांची में होने वाले अगले टेस्ट में आराम करेंगे। वह धर्मशाला में होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट में खेलेंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं है और यह 23 फरवरी से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के नतीजे पर निर्भर करेगा।
अहमदाबाद जाएंगे बुमराह
भारतीय टीम मंगलवार यानी 20 फरवरी को राजकोट से रवाना होगी, लेकिन बुमराह के उनके साथ जाने की उम्मीद नहीं है। इसके बजाय वह सोमवार को ही अहमदाबाद के लिए ड्राइव करेंगे, जो राजकोट से चार घंटे की दूरी पर है। क्रिकबज की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। किसी अन्य खिलाड़ी के अगला टेस्ट छोड़ने की सूचना नहीं है।
सीरीज में डाल चुके 81 ओवर
बुमराह को आराम देने का फैसला भारतीय टीम की वर्कलोड मैनेजमेंट रणनीति का हिस्सा है। बुमराह वर्तमान में 13.64 की औसत से 17 विकेट लेकर सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह अब तक तीन मैचों में 80.5 ओवर फेंक चुके हैं।
दूसरे में सिराज ने किया था आराम
विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट के लिए मोहम्मद सिराज को आराम दिए जाने की तरह, बुमराह के लिए किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के बारे में कोई तत्काल जानकारी नहीं है। मुकेश कुमार, जिन्हें अपने राज्य बंगाल के लिए रणजी खेलने के लिए तीसरे टेस्ट से रिलीज किया गया था, रांची में टीम में फिर से शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, भारत के पास एक और बंगाल के तेज गेंदबाज, आकाश दीप को शामिल करने का विकल्प है। अभी तक उन्होंने भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है।
-एजेंसी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026
- दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा; यूपी के राज्य कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता - November 7, 2026