सर्जरी और नेत्र रोग विभाग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य लाभ का आशीर्वाद दिया
आगरा विकास मंच और जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्री संघ ने मरीजों को फल बाँटे
Agra, Uttar Pradesh, India. परमविदुषी जैन साध्वी वैराग्य निधि महाराज ने चिकित्सा छात्रों को सफलता के सूत्र दिए। छात्रों को बताया कि तनाव पर कैसे विजय पानी है और मानसिक विश्रांति कैसे हासिल करें। अटेंशन, गोल सेट, डेस्टीनेशन, कंसन्ट्रेशन अपमान के क्षणों में समभाव, वाणी पर नियंत्रण, बाह्य के साथ आंतरिक जीवन पर जोर दिया। कहा कि वास्तविक विद्या वह है जो हमें विनयशील बनाती है। पढ़ने से बुद्धि का विकास होता है, प्रयास के साथ भाग्य की भी महत्ता है। खुदा के बंदे की सेवा करने भी खुदा की इबादत है। प्रवचन ने इतना प्रभावित किया कि चिकित्सा छात्रों ने करतल ध्वनि की है।
साध्वी महाराज एसएन मेडिकल कॉलेज के एलटी-1 में चिकित्सा छात्रों को संबोधित कर रही थीं। विषय था- चिकित्सकीय जीवन में तनाव नियंत्रण कैसे करें। उन्होंने कहा कि सबसे पहला सूत्र अटेंशन हैं। सोचें कि हम अटेंटिव हैं क्या? गति से दिशा की महत्ता अधिक है। उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की जीवनी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कोच ने प्रैक्टिस छोड़कर सिनेमा जाने की कहने पर तमाचा जड़ा था। सचिन ने इसे अपमान नहीं माना और इसका परणिम क्या है, हम सब जानते हैं। अपमान के क्षणों में सामान्य रहना सीखें। उन्होंने सरोजनी नायडू, एपीजे अब्दुल कलाम, नृत्यांगना सुधा चन्द्रन, शबरी आदि का उदाहरण उदाहरण देते हुए सीख लेने का आह्वान किया।

डॉ. शेफाली जुनेजा ने कहा कि नेत्रदान में 75 फीसदी योगदान जैन समाज से मिला है। यह संस्कार परिवार, माता-पिता और गुरुओं से आते हैं। अपने लिए जीना ठीक है लेकिन समाज के लिए भी कुछ करिए। जैन समाज हम सबके लिए प्रेरणा है। हमें सबको इस बारे में सोचना चाहिए। हम बड़ा डॉक्टर जरूर बन जाएंगे लेकिन इससे पहले अच्छा इंसान बनना है। आप सब इसके संदेशवाहक हैं। यह सुनकर जयनम् जयति शासनम की गूंज की गई।
संघ अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि हम अपने माता-पिता, संतों, गुरुओं के आशीर्वाद से अपने विचार सकारात्मक रखें तो दुनिया को सकारात्मक रख सकते हैं। साध्वी महाराज ने राजकुमार जैन और सर्जन डॉ. ज्ञान प्रकाश के सेवा भाव की सराहना की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने संचालन किया। सुशील जैन ने आभार प्रकट किया।

इससे पूर्व वैराग्य निधि महाराज ने सर्जरी विभाग का निरीक्षण किया। विभाग में भर्ती सभी मरीजों से मिलीं। उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य का आशीर्वाद दिया। आगरा विकास मंच और श्वेताम्बर जैन मूर्तिपूजक श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार जैन, महामंत्री सुशील जैन, जयराम दास, कमलचंद जैन, विमल जैन, अंकित पाटनी, सुमन ललवानी, प्रियंका जैन आदि ने मरीजों को फल वितरित किए। प्रवचन के बाद डॉ. शेफाली जुनेजा ने साध्वी महाराज को नेत्र रोग विभाग का निरीक्षण कराया। विभाग में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। साध्वी महाराज ने नेत्र रोग विभाग और सर्जरी विभाग में सुव्यस्थाओं की सराहना की।
- आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने कार को रौंदा, सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार - September 30, 2026
- आगरा में 5 करोड़ की नकली दवाओं का बड़ा खुलासा: धनौली के खंडहर कमरे में चल रही थी पैकिंग, एफएसडीए और पुलिस की कार्रवाई में तीन गिरफ्तार - September 30, 2026
- आगरा के बल्केश्वर में टेंट गोदाम में भीषण अग्निकांड: काले धुएं के गुबार से मची अफरा तफरी, लाखों का सामान जलकर खाक - September 30, 2026