अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर रफ़ाह पर हमले करने का उनका इरादा है.
नेतन्याहू से रविवार को जब पूछा गया कि क्या इसराइली सेना रफ़ाह जाएगी, तो उन्होंने कहा कि ”हम वहां जाएंगे. हम छोड़ने नहीं जा रहे. आप जानते हैं मेरे पास एक रेड लाइन है. वो रेड लाइन ये है कि अब हम फिर सात अक्टूबर जैसी घटना नहीं होने देंगे.”
बिना किसी का नाम लिए नेतन्याहू ने दावा किया है कि उन्हें अरब के कई नेताओं का समर्थन हासिल है.
इससे पहले शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा था कि वे रफ़ाह में हमले का विरोध करेंगे. उन्होंने कहा था कि वह स्वीकार नहीं कर सकते कि 30 हज़ार और फ़लस्तीनी मारे जाएं.
इससे पहले राहत कार्य करने वाली संस्थाओं ने कहा था कि मिस्र से लगती सीमा पर मौजूद रफ़ाह पर हमले करने से बड़ी संख्या में आम लोग हताहत होंगे.
जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बायरबॉक ने इसे ‘मानवीय आपदा’ क़रार दिया है.
गाजा पट्टी के उत्तर और मध्य में स्थित शहरों पर हमले के बाद रफ़ाह में भारी संख्या में फ़लस्तीनी शरणार्थी रह रहे हैं.
-एजेंसी
- ताज प्रेस क्लब परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वरिष्ठ पत्रकारों का जन्मदिन: सुंदरकांड पाठ और केक काटकर दी गईं शुभकामनाएं - November 11, 2026
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026