इंडियन प्रीमियर लीग IPL में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम का नाम रखा है गुजरात टाइटन्स. इस टीम ने पहले ही हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान घोषित कर दिया है. टीम ने ऑक्शन से पहले ही राशिद ख़ान और शुभमन गिल को भी पहले ही टीम में शामिल कर लिया गया है.
इस साल आईपीएल में दो नई टीमें शामिल हो रही हैं- लखनऊ सुपरजाएंट्स और गुजरात टाइटन्स. हार्दिक पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, जबकि राशिद ख़ान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में थे. शुभमन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे थे.
गुजरात टाइटन्स का स्टेडियम होगा अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम. पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा इस टीम से बतौर कोच जुड़ चुके हैं. गैरी कर्स्टन को मेंटॉर और बैटिंग कोच बनाया गया है.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026