इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री और पूर्व सैन्य अधिकारी प्रबोवो सुबिआंतो देश के अगले राष्ट्रपति होंगे. दुनिया के तीसरे सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्रपति पद के लिए 14 फ़रवरी को हुए मतदान में सुबिआंतो को 58.59 प्रतिशत मिले हैं. वहीं उनके दोनों प्रतिद्वंद्वियों अनीस बसवेडन को 25 प्रतिशत और गंजर प्रणोवो को 16 प्रतिशत वोट मिले हैं.
चुनाव आयोग की ओर से नतीज़े का एलान होने के बाद सुबिआंतो ने कहा, “जो हमें वोट नहीं करते, उन्होंने हमें एक मौक़ा दिया है. हम साबित करेंगे कि हम ऐसे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति हैं, जो इंडोनेशिया के लोगों के भले के लिए हर संभव कड़ी मेहनत करेंगे.”
हालांकि उनके दोनों प्रतिद्वंद्वियों अनीस बसवेडन और गंजर प्रणोवो ने इस नतीज़े को चुनौती देने का एलान किया है.
72 साल के प्रबोवो सुबिआंतो पर सेना के अधिकारी रहने के दौरान मानवाधिकार उल्लंघन के कई आरोप लगे थे लेकिन राष्ट्रपति चुनाव के लिए किए गए प्रचार के दौरान उन्होंने अपनी छवि सुधारने के लिए सोशल मीडिया पर काफी मेहनत की. उनके प्रचार में युवाओं को लुभाने की खूब कोशिश की गई.
प्रबोवो सुबिआंतो इस साल अक्टूबर में मौजूदा राष्ट्रपति जोको विडोडो से इस पद की ज़िम्मेदारी संभालेंगे. इंडोनेशिया के 20.5 करोड़ वोटरों में से 80 प्रतिशत ने 14 फरवरी को मतदान किया था.
-एजेंसी
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026
- “सुरक्षित और स्वावलंबी नारी ही समृद्ध यूपी की नींव”, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने पेश किया 9 वर्षों का ‘सशक्तिकरण मॉडल’ - March 23, 2026
- Agra News: गोकुलपुरा के ऐतिहासिक गणगौर मेले का भव्य समापन; 32 ईसर-गौरा के जोड़ों संग निकली शोभायात्रा, भस्मासुर दहन ने बांधा समां - March 22, 2026