Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. प्राचीन मंदिर, श्री कैला माता व चामड़ माता (नगर निगम वर्कशॉप के सामने, ट्रांसपोर्ट नगर आगरा) का भव्य शुभारंभ किया गया। इससे पहले मूर्तियों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने शोभायात्रा का जबर्दस्त स्वागत गुलाब के फूलों की वर्षा करके किया। इसके बाद मंदिर में प्रतिमाएं स्थापित कर दी गईं।

मंदिर में स्थापित प्रतिमाएं
मंदिर में श्री गणेश जी, श्री कैला माता, श्री शेरों माता, श्रीराम दरबार, श्री राधा-कृष्ण, श्री हनुमान जी, श्री भैंरो बाबा, श्री शनिदेव और शिव परिवार की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। प्राण प्रतिष्ठा और हवन-पूजन श्रीमती आभा गोस्वामी ने कराया।

उल्लेखनीय उपस्थिति
इस मौके पर मुख्य रूप से राजकुमार खंडेलवाल, विजय शर्मा, प्रदीप पुरी, सतेन्द्र चौधरी, मुकेश गोला, दीपक खरे, सुनील शर्मा (पार्षद) दिनेश कुट्टा, शिशुपाल, प्रमोद कुमार खंडेलवाल, रजत खंडेलवाल, अनुज खंडेलवाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- आगरा के ओल्ड ईदगाह जैन मंदिर में गूंजे जिन सहस्रनाम के मंत्र, पांच दिवसीय महामंडल विधान के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब - October 17, 2026
- आगरा के यमुनापार में एत्मादुद्दौला से रामबाग तक रोज लग रहा भीषण जाम, राहगीर बेहाल; डीएम ऑफिस घेराव की चेतावनी - October 17, 2026
- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की नवीन ‘हॉलो-एंट्री’ तकनीक पर कार्यशाला, अमेरिकी विशेषज्ञ ने साझा किए अनुभव - October 17, 2026