प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से परिवार को लेकर किए गए निजी हमले का जवाब तेलंगाना की रैली में दिया है। पीएम मोदी ने तेलंगाना की रैली में कहा कि तेलंगाना वालों को मालूम हो गया है कि परिवारवादी पार्टियों के चेहरे अलग हो सकते हैं, लेकिन चरित्र एक ही होता है। इनके चरित्र में दो पक्की चीजे हैं, एक झूठ और दूसरा लूट। तेलंगाना में जैसे टीआरएस के बीआरएस बनने से कुछ नहीं बदला। वैसे ही बीआरएस की जगह कांग्रेस के आने से कुछ नहीं बदलने वाला है क्योंकि ये सभी एक ही चट्टे-बट्टे के लोग हैं। भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण में आकंठ तक डूबे इंडी गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। अब इन्होंने 2024 के चुनाव का अपना असली घोषणा पत्र निकाला है। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं तो इन लोगों ने बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। अब तो ये लोग कल ये कह देंगे कि तुझे जेल की सजा नहीं हुई, इसलिए तुम राजनीति में नहीं आ सकते।
पीएम ने कहा कि मेरा जीवन खुली किताब जैसा है। अब मुझे देशवासी भली-भांति जानते हैं। समझते हैं। मेरे पल-पल की खबर देश रखता है। कभी मैं देर रात तक अगर काम करता हूं और यह खबर बाहर निकल जाती है तब देश से लाखो लोग मुझे लिखते हैं, बताते हैं इतना काम मत करिए। कुछ आराम कीजिए। यह प्यार…एक सपना लेकर बचपन में घर छोड़ा था। एक सपना लेकर चला था कि मैं देशवासियों के लिए जिऊंगा। मेरा पल पल सिर्फ आपके लिए होंगे। मेरा कोई निजी सपना नहीं होगा, आपके सपने ही मेरा संकल्प होगा। जिंदगी खफा दूंगा आपके सपनों को पूरा करने के लिए, इसलिए देश के कोटि-कोटि के लोग मुझे अपना मानते हैं, अपना परिवार मानते हैं। इसलिए देश के 140 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं, जिसमें युवा, बेटियां, बुजुर्ग सभी हैं। जिनका कोई नहीं है, उनके मोदी हैं, और मोदी उनका है। मेरा भारत-मेरा परिवार, इसी भावना का विस्तार लेकर मैं सपनों को संकल्प के साथ सिद्ध करने के लिए आपके लिए जी रहा हूं, आपके लिए जूझ रहा हूं और आपके लिए जूझता रहूंगा। इसके बाद पीएम मोदी ने जनता से नारे लगवाए- ‘मैं हूं मोदी का परिवार’।
तुम्हारे पास परिवार नहीं है, तुम हिंदू भी नहीं है: लालू यादव
बता दें कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडी’ ने रविवार को बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित जनविश्वास महारैली के जरिए लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका। रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद तथा समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई दलों के नेताओं ने शिरकत की।
जन विश्वास रैली के दौरान लालू प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी हिंदू नहीं हैं। लालू यादव ने कहा- ‘ये मोदी क्या है, ये मोदी कोई चीज है क्या। ये नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं। अरे भाई तुम बताओ न तुमको परिवार में क्यों कोई संतान नहीं है। तुम बताओ तुमको संतान क्यों नहीं हुआ। ज्यादा संतान होने वाले को बोलता है कि परिवारवाद है, ये लोग परिवार के लिए लड़ रहे हैं। तुम्हारे पास परिवार नहीं है, तुम हिंदू भी नहीं है।’
बीजेपी नेता बदलने लगे अपना X बायो
एम मोदी के भाषण के बाद बीजेपी नेताओं ने एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया। बीजेपी के कई नेताओं ने अपने ट्विटर बायो में मोदी का परिवार जोड़ा। बायो बदलने वालों में बिहार के बीजेपी नेता गिरिराज सिंह भी शामिल थे।
-एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026