यूपी के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। अल्हागंज थाना क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी है। इस हादसे में 12 श्रद्धालुओं के मरने की खबर है। घटना की जांच पुलिस कर रही है।
शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव दमगड़ा से गंगा स्नान करने के लिए ढाई घाट जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में करीब 12 लोगों की मौत की सूचना है। बता दें कि यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुआ है।
बताया जा रहा है कि ऑटो में 12 लोग ही सवार थे। हादसे में चालक समेत सभी मौत हो गई है। हादसे के बाद डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा और जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
-एजेंसी
- आगरा में ‘रील’ वाली दबंगई: फतेहाबाद में असलहे लहराकर दनादन फायरिंग, सोशल मीडिया पर रसूख दिखाने के लिए उड़ाए कानून के परखच्चे - March 31, 2026
- Agra News: ताजगंज में भीषण अग्निकांड, दुकान जलकर राख; गरीब परिवार की जिंदगी भर की कमाई चंद मिनटों में खाक - March 31, 2026
- बिहार के नालंदा में भारी त्रासदी: मघड़ा शीतला माता मंदिर में मची भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत कई घायल - March 31, 2026