अभी तक आपने बस, कार या बाइक में धक्का मारते हुए देखा होगा। पर क्या कभी ट्रेन में धक्का देने की बात कभी सुनी या देखी है। जी हां चौकिए नहीं सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में ट्रेन के इंजन को कुछ लोग धक्का मारते नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का बताया जा रहा है।
यहां रेलवे के अधिकारियों के लिए बनी डीपीसी ट्रेन पटरियों के बीच में ही खराब हो गई। इसके चलते रेल कर्मचारियों के द्वारा ट्रेन को धक्का मारकर मेन लाइन से लूप लाइन में लाया गया। रेलवे कर्मचारियों का ट्रेन को धक्का मारने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
#ViralVideos : उत्तर प्रदेश के अमेठी में रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन के इंजन में धक्का लगाकर पहुंचाया स्टेशन
वीडियो- @aditytiwarilive pic.twitter.com/4imy68kdAQ— princy sahu (@princysahujst7) March 22, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुल्तानपुर की तरफ से अधिकारी डीपीसी ट्रेन से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक स्टेशन के आउटर पर ट्रेन खड़ी हो गई।
मेन लाइन पर ट्रेन के खराब होने से कई ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ने लगा। काफी मशक्कत के बाद डीपीसी ट्रेन सही न होने पर रेलवे कर्मचारियों ने धक्का मारना शुरु कर दिया। वहीं मौजूद लोगो ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
खबर वायरल होते वीडियो के आधार पर लिखी गयी है हम इस वीडियो की पुष्टि नही करते है
-एजेंसी
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026