Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा में हरीपर्वत पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हुई है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाश पर 50000 रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ 5 जिलों में आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।
यह घटना 3 अगस्त की है। थाना हरीपर्वत, व एस.ओ.जी. कमिश्नरेट आगरा ने गश्त व चेकिंग के दौरान 50,000/- रुपया के इनामी व अ.स. 72/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कमला नगर के वाँछित अपराधी आशू उर्फ आशीष गिहार पुत्र सुनील गिहार निवासी गिहार कालोनी कस्बा व थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी को पुलिस मुठभेड के दौरान पालीवाल पार्क हरीपर्वत में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 2 खोखा कारतूस तथा एक चोरी की मोटर साईकिल बरामद हुई है। घायल बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
इनामी बदमाश के विरुद्ध जनपद फर्रुखाबाद, फतेहगढ, मैनपुरी, एटा, कमिश्नरेट आगरा, में लूट, डैकती, नकबजनी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट के अभियोग दर्ज हैं।
बदमाश का आपराधिक इतिहास
1. 726/22 धारा 392/411 भादवि थाना एत्माद्दौला, कमिश्नरेट आगरा
2. 72/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कमलानगर कमिश्नरेट आगरा
3. 284/22 धारा 392/413 भा.द.वि. थाना कमलानगर कमिश्नरेट आगरा
4. 286/22 दारा 392/413 भादवि थाना कमलानगर कमिश्नरेट आगरा
5. 90/18 धारा 379 भादवि थाना कुरावली जनपद मैनपुरी
6. 295/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कुरावली जनपद मैनपुरी
7. 312/15 धारा 457/380/411 भादवि थाना कुरावली जनपद मैनपुरी
8. 453/16 धारा 272 भादवि थाना कुरावली जनपद मैनपुरी
9. 340/18 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद मैनपुरी
10. 394/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद मैनपुरी
11. 644/18 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद मैनपुरी
12. 314/16 धारा 395/412 भादवि थाना मलावल जनपद एटा।
- योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: आधी रात को 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मेरठ और झांसी के एसएसपी बदले - August 21, 2026
- ”पापा ऊपर से अपनी खूबसूरत सोनिया को गर्व से देख रहे होंगे”: राजीव गांधी के जन्मदिन पर राहुल गांधी का भावुक पोस्ट - August 21, 2026
- SIT अध्यक्ष को 26 नए दस्तावेज सौंपेंगे संजय सिंह: कहा—यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे - August 21, 2026