जयपुर फुट बनाने वाली श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के अध्यक्ष सतीश मेहता पोखरण परमाणु विस्फोट टीम के मुखिया थे
तन-मन-धन विकलांगों की सेवा में लगा रहे, 42 देशों में काम कर चुके, जयपुर फुट पूरी तरह निःशुल्क लेकिन इज्जत के साथ लगाते हैं
डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर (बीएमवीएसएस) के अध्यक्ष सतीश मेहता आईएफएस अधिकारी रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वे पोखरण परमाणु विस्फोट टीम के मुखिया थे। उन्होंने सरकार से अनुमति लेकर संस्था बनाई और दिव्यांगों की पूर्णतः निःशुल्क सेवा करके पूरी दुनिया में छा गए हैं। भारत के अलावा 42 देशों में भी दिव्यांगों की सेवा कर चुके हैं। आगरा विकास मंच और संस्था द्वारा 10-11 अगस्त, 2024 को जयपुर हाउस, आगरा में खुले विकलांग केंद्र के उद्घाटन व समापन समारोह में आए। इस दौरान उन्होंने जयपुर फुट के बारे में बहुत सी जानकारियां दीं। इनमें से कुछ हम यहां प्रकाशित कर रहे हैं।
कोई कैश काउंटर नहीं
- जयपुर फुट पूरी तरह फ्री है लेकन इज्जत के साथ देते हैं।
- फ्री का मतलब ये नहीं है कि घटिया समान दे रहे हैं।
- विकलांगों को भोजन कराते हैं, रुकने का इंतजाम करते हैं, किराया भी देते हैं।
- हमारे यहां कोई कैश काउंटर नहीं है।
- हमारे यहां कोई विकलांग आ गया तो जब तक चलकर नहीं जाता, तब तक हमारी जिम्मेदारी है।
आगरा में भारत का 34वां केंद्र खुला, बेस्ट बनेगा
- संस्था की स्थापना 1975 में हुई थी और तभी से दिव्यांगों को हर उपकरण निःशुल्क दे रहे हैं।
- हमारे संगठन जैसा दुनिया में कोई नहीं है। हमने नी जॉइंट विकसित किया है। वर्ष 2009 में टाइम मैगजीन ने विश्व की सबसे बड़े 50 आविष्करों में शामिल किया है।
- मैं भले ही सरकार की सेवा से निवृत्त हो गया हूँ लेकन देश की सेवा से कभी सेवानिवृत्त नहीं हो सकता।
- भारत में 33 केंद्र हैं। आगरा में 10 अगस्त, 2024 को 34वां केंद्र खुला है। उत्तर प्रदेश का बेस्ट सेंटर बनेगा।
- हमारा ध्येय है कि यूपी में कोई दिव्यांग न रहे।

10 लाख लोगों की समस्या एक दिन में दूर सकते हैं
- हमें आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन जैसे करुणा वाले लोग मिल जाएं तो बड़ा काम हो जाएगा।
- दोनों भाई जयपुर आए थे। आगरा में केंद्र खोलने की प्रक्रिया छह माह से जारी थी।
- आगरा विकास मंच और जैन परिवार का काम अनुकरणीय है।
- राजकुमार जैन और सुनील कुमार जैन से हमें प्रेरणा मिलती है।
- अगर आगरा विकास मंच और राजकुमार जैन, सुनील कुमार जैन जैसे लोग मिल जाएं तो यूपी के 10 लाख लोगों को कान की सुनने की मशीन देकर समस्या एक दिन में दूर कर सकते हैं।
- आगरा में दो वर्ष से हर माह आगरा में शिविर लगाकर 120 पांव बना रहे थे। केंद्र बनने से यह संख्या और बढ़ जाएगी।
नया जयपुर फुट 2025 तक देंगे
- जयपुर फुट की तकनीक में सुधार लगातार चलता रहता है। अब तक कई सुधार किए हैं।
- नई तकनीक के लिए एमआईटी विश्वविद्यालय, अमेरिका के साथ काम चल रहा है, जिसमें 80 नोबेल पुरस्कार विजेता पढ़ाते हैं। ऐसा जयपुर फुट बना रहे हैं, जिसमें कम ऊर्जा के साथ बेहतर चल पाएंगे। ऐसा पांव 2025 में देना शुरू कर देंगे।
- जयपुर फुट को सॉकेट के स्थान पर थ्री डी प्रिंटर तकनीक से बना रहे हैं। स्कैनिंग से काम होगा तो सॉकेट में मानवीय त्रुटि भी समाप्त हो जाएगी।

आगरा वालों की जिम्मेदारी
- आगरा को विकलांग विहीन करने की मुहिम में आगरा की जिम्मेदारी है। हर दिव्यांग को आगरा केंद्र पर भेजें।
- मोबाइल वर्कशॉप से घर पर जाकर पांव लगा सकते हैं। उन गांवों में भी जा सकते हैं, जो लोग केंद्र पर नहीं सकते।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- उत्तराखंड में भारी बारिश, चारधाम यात्रा रोकी गई, यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटा, 9 मजदूर लापता - June 29, 2025
- Agra News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर के सभी 1760 बूथों पर सुनी पीएम मोदी के मन की बात, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधे भी रोपे - June 29, 2025
- जल की बूंद-बूंद पर संकट: नीतियों के बावजूद क्यों प्यासी है भारत की धरती? - June 29, 2025