भारत की महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने ICC महिला वर्ल्ड कप-2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उतरते ही इतिहास रच दिया। वह वनडे मैचों का दोहरा शतक बनाने वाली दुनिया और भारत की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहल इस मुकाम तक भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं।
झूलन पिछले मैच में वनडे में 250 विकेट पूरा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी थीं। इस मैच में टॉस के साथ ही उन्होंने मैचों का दोहरा शतक पूरा किया। उनकी साथ मिताली राज के नाम फिलहाल 234 मैच दर्ज हैं और वह सबसे अधिक मैच खेलने वाली क्रिकेटर हैं।
इस तरह सबसे अधिक मैच खेलने वाले दो महिला क्रिकेटर भारत की हैं। 191 मैचों के साथ तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की चर्लोट एडवर्ड्स हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की मिगनन डू प्रीज हैं। प्रीज ने 150 वनडे खेले हैं। 5वें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की ब्लैवेल हैं। उन्होंने 144 मैच खेले हैं
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट पर 277 रन बनाए। मिताली राज (68), हरमनप्रीत कौर (57*) और यस्तिका भाटिया (59) ने हाफ सेंचुरी जड़ी, जिसके दम पर भारत शुरुआती झटकों के बावजूद सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका।
-एजेंसियां
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026