योग गुरु बाबा रामदेव एमपी के भिंड पहुंचे। यहां वे स्वामी चिन्मयानन्द बापू भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने मंच से कहा कि कई लोग कहते हैं कि मैं बीजेपी का समर्थन हूं, यह गलत है। मैं किसी दल का समर्थक नहीं हूं, मैं तो सनातन का समर्थक हूं। जो सनातन और हिंदू राष्ट्र की बात करे, आप भी उसका साथ दें। उन्होंने कहा कि हमारे और मुस्लिमों के पूर्वज एक हैं।
पहले सब हिंदू थे, औरंगजेब के आने के बाद मुस्लिमों की संख्या बढ़ी
योग गुरु बाबा रामदेव भिंड जिले के लहार में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने मंच से सनातन धर्म और समुदाय विशेष को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे और मुस्लिमों के पूर्वज एक हैं। वे भले न मानें, हम उन्हें अपना मानते हैं। भारत में औरंगजेब के आने के बाद ही मुस्लिमों की संख्या बढ़ी है। इससे पहले सब हिंदू ही थे।
जो सनातन का साथ दे उसका आप सपोर्ट करो
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मैं बीजेपी का समर्थक नही हूं। उन्होंने कहा कि कहा कि बाबा को राजनीति से क्या लेना देना, कोई एमपी बने, कोई विधायक, सीएम या पीएम बने, हमारी फकीरी को कोई चुनौती नहीं दे सकता है। हम फकीर आदमी हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि हमको किसी से क्या लेना-देना, लेकिन सत्ता में भी जो सनातन धर्म के प्रति निष्ठा रखता हो आप उसी को सपोर्ट करो।
- Agra News: महावीर जयंती पर शारदा विश्वविद्यालय में गरिमामयी आयोजन, अहिंसा और मानवता का दिया संदेश - April 1, 2026
- उज्ज्वला के दौर में ये कैसी किल्लत? बस्ती में सिलेंडर के लिए फुटपाथ बना ‘बसेरा’, मच्छरदानी लगाकर गैस एजेंसी के बाहर सो रहा युवक - April 1, 2026
- संजय प्लेस को मिलेगा जाम से छुटकारा: आगरा में बनेंगी दो हाई-टेक ‘वर्टिकल पार्किंग’; सीएम नगरोदय योजना के तहत बजट जारी - April 1, 2026