Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित और नगर निगम के अधीन शास्त्रीपुरम के लोग नरक भोग रहे हैं। घरों में पानी भरा हुआ है। बहुत से लोग तो घर छोड़कर पलायन कर गए हैं। शास्त्रीपुरम के लोग खून के आंसू रो रहे हैं। ऐसे दुखपूर्ण हालात में शास्त्रीपुरम निवासियों ने 15 सितंबर से अवंतीबाई चौराहा, शास्त्रीपुरम पर अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल की घोषणा की है।
इस बारे में शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति आगरा पंजीकृत के अध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह और सचिव डॉ. लाखन सिंह की ओर से जिलाधिकारी आगरा भानु चंद्र गोस्वामी को सूचना दी गई है। नोटिस में कहा गया है कि शास्त्रीपुरम की समस्याओं के संबंध में अनेक बार मंडलायुक्त आगरा, नगर आयुक्त आगरा और उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण आगरा को लिखित में जानकारी दी जा चुकी है। इसके बाद भी समस्या यथावत है।
शास्त्रीपुरम, दहतोरा, पश्चिमपुरी और इनकी जद में आने वाली कॉलोनियों में निवासरत हजारों लोगों ने मांग की है कि जलनिकासी के लिए कच्चा नाला खोदने का काम 14 सितंबर, 2024 तक शुरू कर दिया जाए। कच्चा नाला खोदने का आश्वासन नगर आयुक्त ने दिया था, लेकिन कुछ किया नहीं। इसलिए अब कोई आश्वासन नहीं, बल्कि काम चाहिए।
वार्ड-90 राममोहन नगर की पार्षद प्रवीणा राजावत ने मांग की है कि शास्त्रीपुरम निवासियों की समस्या गंभीर है। जलनिकासी का स्थाई समाधान किया जाना चाहिए। इस समय एक ही रास्ता है कच्चा नाला का निर्माण। इस पर तत्काल काम शुरू करने की आवश्यकता है।
मीडिया प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि समिति के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह परमार, उपाध्यक्ष किशन सिंह चाहर, राजकिशोर सिंह परमार, भजनलाल प्रधान, मनोज कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव राजवीर सिंह, संगठन मंत्री अजय सिकरवार, जगदीश सोलंकी, संगठन सचिव सुनील शर्मा, सुभाष राठौर, मुन्नालाल राजपूत, शुभम पिप्पल, रामवीर सिंह ने भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरना की रणनीति बना ली है।
- अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा की रणनीति - June 12, 2026
- आगरा: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों का बिगुल, दीक्षांत समारोह के बहिष्कार और आंदोलन का ऐलान - June 12, 2026
- Agra News: कोर्ट की सख्ती के आगे झुकी पुलिस, वारंटी महिला को ‘थर्ड डिग्री’ देने वाले 4 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज - June 12, 2026