हरदोई में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि शादी समारोह से लौट रही बोलेरो व बस में भीषण टक्कर हो गई. वहीं, सड़क हादसे पर संज्ञान लेते हुए सीएम ने जिले के आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और घायलों का इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
पुलिस ने बताया कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे पर बोलेरो कार और एक बस में टक्कर हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि बोलेरो में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे.
हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और प्रशासन को घायलों को तत्काल इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने जिले के आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचने का भी आदेश दिया है
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी प्रयागराज के लाल की जान: युद्ध क्षेत्र से मर्चेंट नेवी सेलर सनी कुमार ने भेजा ‘रेस्क्यू’ का संदेश, बेहाल पत्नी की पीएम मोदी से अपील - April 2, 2026