लखनऊ। यूपी के चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की शुक्रवार को जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में सुबह लगभग साढ़े पांच बजे रायपुरा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक और प्रयागराज से आ रही बोलेरो की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।
छह की मौत और पांच घायल
हादसे में नन्हे (65), हरिराम (45), मोहन (45), रामू (45), मांगना (65) और रामस्वरूप यादव की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, छतरपुर निवासी जमुना (42) पुत्र कामता, फुला (40) पत्नी जमुना, राज अहिरवार (18) पुत्र जमुना, आकाश (15) पुत्र जमुना और एक अज्ञात घायल हो गए।
गंभीर घायलों को प्रयागराज किया रेफर
घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा और पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों से मिलने जिला अस्पताल भी गए। एसपी अरुण सिंह ने बताया कि ट्रक और बोलेरा की टक्कर में छह की मौत हो गई है। पांच घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जिन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है।
बोलेरो में बैठीं थीं 11 सवारियां
पांच घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जिन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि बोलेरो प्रयागराज से आ रही थी, जबकि ट्रक रायपुरा से आ रहा था। बोलेरो में 11 लोग सवार थे। हादसे में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
सीएम योगी ने जताया दुख
चित्रकूट में हुए भीषण सड़क हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करवाने के लिए कहा है।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ‘परीक्षा नहीं युद्ध हो गया है’: भाजपा के संस्थापक सदस्य मुरली मनोहर जोशी का मोदी सरकार की कार्यशैली पर करारा प्रहार - August 29, 2026
- देवरिया में बोले सीएम योगी- डबल इंजन सरकार में बिना भेदभाव हर वर्ग तक पहुंच रहा विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ - August 29, 2026
- राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला: बोले— देश में आज भी संविधान और आरएसएस की लड़ाई; खरगे के अपमान पर कहा, शुद्धिकरण करने वालों पर होगी एफआईआर - August 29, 2026