Home interior करवाने की सोच रहे हैं तो इस समय ट्रेंड में है पशु पक्षी और नेचर थीम। यह थीम गर्मी के मौसम में तो आंखों को भाती ही है, लेकिन जब बारिश का मौसम आता है तो यह थीम थीम आंखों को सुकून देती है। ऐसे में कह सकते हैं कि Home interior भी अब नेचर से जुड़ता जा रहा है। इस खास नेचर थीम को पेंटिंग से लेकर वॉल डेकोरेशन तक में यूज किया जा रहा है।
पशु पक्षी थीम
इंटीरियर डिजाइनर स्वाति बताती हैं कि इस थीम में जानवरों और पक्षियों की पेंटिंग्स, उनकी डिजाइंस, स्कल्पचर और टाइल्स के अलावा घर के कुशंस, पर्दे और बेडशीट में भी इस थीम को लेकर चला जाता है। पूरी डेकोरेशन को बेहद ड्रामैटिक लेकिन डिफरेंट लुक दिया जाता है। रंगों की बात करें तो इसमें बेहद शोख रंगों भरे पैटर्न होते हैं, जिसमें रेड और ब्लैक के अलावा नीले, पीले और हरे रंगों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें इंटीरियर डेकोरेटिव आइटम्स, डेकोरेटिव पौधों से घर को सजाकर नया लुक दे रहे हैं। इस थीम पर पूरे घर को उभारने के लिए कहीं इसमें आर्टिफिशियल प्लांट्स का यूज होता है तो कहीं ऑरिजनल का। कुछ लोग वॉलपेपर व पेंटिग के जरिए इस थीम को दर्शाना पसंद कर रहे हैं।
मौसम के अनुसार इंटीरियर
जहां लोग एक बार घर बनवाते समय इंटीरियर करवाते थे, वहीं अब स्थिति यह है कि मौसम के अनुसार Home interior में बदलाव करना स्टाइल स्टेमेंट बन गया है। इंटीरियर डिजाइनर निशा बताती हैं कि अब लोग हर मौसम में इंटीरियर चेंज करवाने लगे हैं। इसमें कोई खास मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। बस हल्का सा कलर्स में फेरबदल करके आप मौसम के मुताबिक घर को लुक दे सकते हैं। चाइनीज थीम में जहां विंटर के लिए डार्क कलर्स के शेड्स का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं समर के लिए इन्हीं कलर्स के लाइट शेड्स का।
घर और ऑफिस में ज्यादा डिमांड
नेचर थीम का क्रेज घर और ऑफिस में ज्यादा देखने को मिल रहा है। खासतौर पर ऑफिस के कॉफी एरिया, कैंटीन और ऑफिस के कॉनर्स इस थीम में काफी अच्छे लगते हैं।
दरअसल, ये कलर्स आंखों को सुकून देने के साथ ही एनर्जी भी देते हैं, इसलिए अब ऑफिस मैनेजमेंट अपने कर्मचारियों को अच्छा माहौल देने के लिए इस तरह के कलर्स का खूब यूज करने लगे हैं।
रखरखाव में नहीं होती परेशानी
यही नहीं, शहर के रेस्तरां में भी इस तरह के इंटीरियर की काफी मांग है। इसे किसी भी स्थान पर आसानी से इंस्टॉल करके खूबसूरत लुक दिया जा सकता है व रखरखाव में भी कोई परेशानी नहीं होती।
वास्तु के मुताबिक है सही
इंटीरियर डिजाइनर स्वाति के मुताबिक आकृतियों से घरों को सजाने का दौर एक बार फिर से लौटा है लेकिन नए प्रयोगों के साथ। इन दिनों इस तरह की सजावट का ट्रेंड है। लोगों को वास्तु के लिहाज से भी पक्षियों के डिजाइन बनवाना रास आ रहा है। साइड टेबल के कॉर्नर पर प्रकृति के साथ पक्षियों की कलाकृतियों को सजाया जा रहा है। लोग अब बहुत ज्यादा फ्लोरल डिजाइंस को पसंद नहीं कर रहे हैं और इस सीजन में बर्ड मोटिफ इंटीरियर को तरजीह दे रहे हैं।
-एजेंसी
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026