SP singh baghel

ताज प्रेस क्लब में होली मिलन और कवि सम्मेलन: केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने पत्रकारों को हतप्रभ कर दिया

ENTERTAINMENT

केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने स्वरचित कविता सुनाई

समाजवादी पार्टी के नेतास पूर्व मंत्री रामजीलाल सुमन ने दीप प्रज्ज्वलित किया

Live Story time

Agra, Uttar Pradesh, India. ताज प्रेस क्लब ने घटिया आजम खां स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कवियों ने होली, हास्य और देशभक्ति के रंग में पगी कविताएं सुनाईं। मुख्य अतिथि केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भी स्वरचित कविता सुनाकर हर किसी को हतप्रभ कर दिया। उनकी कविता ने हर संवेदनशील मन को छुआ क्योंकि सुहागरात में ही पति शराब से मर जाता है और दोष पत्नी को दिया जाता है। उन्होंने होली पर शराब से सावधान करने वाला अभियान चलाने का भी आह्वान किया। इसका कारण यह है कि होली पर जहरीली शराब के सेवन से अधिक मौतें होती हैं।

Dr. Bhanu Pratap Singh agra
शुभारंभ करते रामजीलाल सुमन, सुनयन शर्मा, केपी सिंह, डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. राजेन्द्र मिलन देश दीपक तिवारी।

समारोह का शुभारंभ पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सपा नेता रामजीलाल सुमन, ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनयन शर्मा, कवि डॉ. राजेन्द्र मिलन, महासचिव केपी सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अनुपम चतुर्वेदी, देशदीपक तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर दिया। श्री सुमन ने संक्षिप्त उद्बोधन में देश पर मंडरा रहे खतरों से अवगत कराया। सुनयन शर्मा ने होली की शुभकामनाएं दीं। अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, सचिव यतीश लवानिया, एमडी खान, मनोज गोयल, जगत नारायण शर्मा, जय सिंह वर्मा, अरुण रावत, दिलीप सुराना आदि ने किया।

dr bhanu pratap singh journalist
ताज प्रेस क्लब में काव्यपाठ करते डॉ. भानु प्रताप सिंह। मंचासीन हैं सुनयन शर्मा, रामजीलाल सुमन, डॉ. राजेन्द्र मिलन, अशो अश्रु, डॉ. सुरेन्द्र सिंह।

दो सत्रों में कवि सम्मेलन हुआ। पहले सत्र में डॉ. भानु प्रताप सिंह, मधुकर चतुर्वेदी, राजकुमार उप्पल, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, देशदीपक तिवारी, अनिल अरोरा संघर्ष, राजकुमार पथिक (सभी पत्रकार) आदि ने काव्य पाठ किया। सभी ने श्रोताओं के हृदय को गुदगुदाया। मंच पर हिन्दुस्तान आगरा के स्थानीय संपादक डॉ. मनोज पमार, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुरेन्द्र सिंह आदि भी विराजमान रहे।

SP singh baghel minister
संबोधित करते केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल। मंचासीन हैं, अशोक अश्रु, सुनयन शर्मा, हिन्दुस्तान के संपादक डॉ. मनोज पमार आदि।

द्वितीय सत्र में मंचीय कवियों की बारी आई। अध्यक्षता करते हुए गीतकार सोम ठाकुर, रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी, डॉ. शशि तिवारी, डॉ. राजेन्द्र मिलन, अशोक अश्रु, रजिया बेगम (धौलपुर), ईशान देव आदि ने काव्यपाठ कर श्रोताओं को करतल ध्वनि के लिए विवश कर दिया। सरस संचालन गीतकार डॉ. राजकुमार रंजन ने किया। इस दौरान मंच पर राज्य महिला आय़ोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, प्रख्यात गजल गायक सुधीर नारायण और आनंद शर्मा उपस्थित रहे।

shashi tiwari
काव्यपाठ करतीं डॉ. शशि तिवारी। मंचासीन हैं डॉ. राजकुमार रंजन, डॉ. राजेन्द्र मिलन, सोम ठाकुर आदि।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरिजा शंकर शर्मा, राजीव सक्सेना, एसपी सिंह, हरिओम रावत, राजेश मिश्रा, लाखन सिंह बघेल, असलम सलीमी, महेश धाकड़, सज्जन सागर, सूरज तिवारी, वरदान शर्मा, भावना वरदान शर्मा, कांग्रेस नेता भारत भूषण एडवोकेट (गप्पी भाई), नवीन गौतम, गौरव शर्मा, डॉ. पार्थ बघेल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।  विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल,  पूर्व अध्यक्ष अनिस शर्मा, कांग्रेस नेता राम टंडन, मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी महाराज, पूर्व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश शर्मा, शिक्षाविद जयदीप पवार आदि कार्यक्रम के अंत में आए।

kavi sammelan
काव्यपाठ करते सिद्धार्थ चतुर्वेदी।

 

SP singh baghel MP
केन्द्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का स्वागत करते मनोज मिश्रा, सुनयन शर्मा, केपी सिंह।

 

Dr. Bhanu Pratap Singh