भाजपा एम.एल.सी. विजय शिवहरे और पार्षद शरद चौहान पहुंचे पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिन्दर सिंह के पास, कार्रवाई की मांग
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. थाना लोहामंडी के अन्तर्गत आलमगंज पुलिस चौकी के बाहर नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रतिनिधियों की जीत की बधाई का होर्डिंग लगा था। यह होर्डिंग बीती रात चौकी के पुलिसकर्मियों ने फाड़ दिया। साथ ही चौकी में बने पेशाबघर में जाकर जला दिया। होर्डिंग पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रो. रामशंकर कठेरिया और विधायकगणों के फोटो लगे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
24 मई, 2023 की रात 11 बजे के आसपास चौकी के सिपाही हिमांशु को लोगों ने होर्डिंग फाडते देखा तो टोका। इस पर सिपाही ने कहा कि उसे चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बोला है। इसके बाद सिपाही होर्डिंग के बैनर को चौकी में बने पेशाबघर में से जाकर जला दिया। शौचालय में जलते होडिंग का वीडियो भी लोगों के बना लिया।
इस संबंध में विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिन्दर सिंह से मिला। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की।
विजय शिवहरे के साथ पार्षद शरद चौहान, पार्षद डॉ. अमित सिंह पटेल, पार्षद विक्रांत कुशवाह, हर्ष गुप्ता, अक्षत चौहान, संजू यादव, ललितेश यादव, प्रकाश माहौर आदि थे।
- इस्तीफे के बाद नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने डीएम पर लगाया बंधक बनाने का आरोप, बोले- ‘मुझे रातभर कैद रखने की थी साजिश’ - January 26, 2026
- ’राष्ट्रधर्मस्य रक्षणार्थं युद्धम्’: भगवद गीता के मंत्र और स्वदेशी तोपों की सलामी के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस - January 26, 2026
- भारत का ‘आयरन मैन’ अवतार: 77वें गणतंत्र दिवस पर रोबोटिक डॉग ‘निग्रहा’ और ‘स्वार्म ड्रोन’ ने दुनिया को चौंकाया - January 26, 2026