उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के दौरान दुखद घटना सामने आई है। रविवार (15 जून) सुबह श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम ले जा रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब 5 बजे देहरादून से उड़ान भरी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 7 लोग सवार थे। सभी की मौत हो गई। हादसे के बाद सरकार ने चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी।
हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है। सबसे पहले घटना की सूचना गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने दी है।
हादसे में महाराष्ट्र का जायसवाल परिवार और दो स्थानीय लोगों सहित 7 की मौत हुई है। मृतकों में महाराष्ट्र के राजकुमार जयसवाल, उनकी पत्नी श्रद्धा जयसवाल, बेटा काशी जयसवाल, तुष्टि सिंह, विनोद, विक्रम सिंह और कैप्टन राजीव शामिल हैं। इनके शव बुरी तरह से झुलस गए हैं।
हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, घना कोहरा और खराब मौसम दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। मृतकों में पायलट और एक बच्चा भी शामिल है।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा खराब मौसम के चलते हुआ है। उत्तराखंड सरकार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मौसम विभाग ने मौसम की चेतावनी जारी की थी, ऐसे में उड़ान को अनुमति देना प्रशासनिक लापरवाही माना जा रहा है।
नोडल अधिकारी (हेली/पर्यटन) राहुल चौबे ने बताया, कि आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इसमें 23 महीने के बच्चे सहित 5 यात्री और पायलट राजीव सवार थे। खराब दृश्यता के कारण पायलट ने हेलीकॉप्टर को घाटी से दूर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन गौरीकुंड के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव और जांच अभियान के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। एक्स हैंडल पर लिखा-रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की अत्यंत दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।
- आगरा में भव्य रूप से मनाई गई अशोक सिंघल की जन्मशती: दिनेश चंद और साध्वी ऋतंभरा ने किया स्मरण, हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश - October 4, 2026
- केरलम सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिया 20 साल पुराने मामले में विजलेंस जांच का आदेश, इंजीनियर ने किया था सुसाइड - October 4, 2026
- आगरा के फतेहपुर सीकरी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: आंखों की कमजोरी बनी महिला की जान की दुश्मन, पहचान लिए जाने के डर से आरोपी ने घोंटा गला, चोरी के लिए घर में घुसा था कातिल - October 4, 2026