हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पेट्रोल पंप पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर स्थित पेट्रोल पंप का है।
बताया जा रहा है कि सुमेरपुर मंडी के पास दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हुई। इस दौरान दोनों ट्रकों में अचानक आग लग गई। दोनों ट्रकों के चालक व परिचालक ट्रक के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दे दी गई है।
सर्किल ऑफिसर राजेश कमल ने कहा कि सुमेरपुर मंडी के निकट दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद उसमें आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। एक ट्रक चालक के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, इसके लिए बचाव अभियान जारी है। फिलहाल इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
इससे पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर में एलपीजी टैंकर ब्लास्ट की घटना हुई थी। इस घटना में 20 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए था, दर्दनाक हादसे में लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस मामले को लेकर एएनएचआई यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रीजनल ऑफिसर पर केंद्रीय परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: जमीन धोखाधड़ी मामले में जमानत पर बाहर सपा नेता के खिलाफ एक और नया मुकदमा, गवाहों को धमकाने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप - June 29, 2026
- आगरा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: शाहगंज, सिकंदरा समेत चार थानों के बदले प्रभारी - June 29, 2026
- आगरा में गूंजा ‘जय जगन्नाथ’: देव स्नान पूर्णिमा पर 251 कलशों से हुआ प्रभु का महाअभिषेक, गजानन स्वरूप में दिए दर्शन - June 29, 2026