Eye Donation in agra

नेत्रदान और देहदान कराने वाले 65 परिवारों का दिल से भव्य सम्मान, देखें तस्वीरें

EXCLUSIVE
  • आगरा विकास मंच ने इन्हें ब्रांड अंबेसडर घोषित किया
  • राजा दशरथ संतोष कुमार शर्मा घर-घर साहित्य वितरित कराएंगे
  • सम्मानित परिजन भावुक, चार लोगों ने की देहदान की घोषणा

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat

आगरा। आगरा की समाजसेवी संस्थाओं ने नेत्रदान और देहदान कराने वाले 65 परिवारों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वाले परिवार अभिभूत दिखाई दिए। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने इन परिवारों को नेत्रदान और देहदान प्रकल्प का ब्रांड अंबेसडर घोषित किया। यह ऐसा सम्मान था, जिसे सबने दिल से किया। कार्यक्रम से प्रभावित चार लोगों ने मौके पर ही देहदान की घोषणा की। इन्हें भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव सम्मान करते हुए भावुक दिखाई दिए। श्री रामलीला कमेटी द्वारा राजा दशरथ घोषित समाजसेवी एवं व्यवसायी संतोष कुमार शर्मा ने इस अभियान को घर-घर पहुंचाने के लिए साहित्य प्रकाशित कराने की घोषणा की। डॉ. आलोक कुमार द्वारा एंबुलेंस की समस्या उठाने पर हेल्प आगरा और सत्यमेव जयते ट्रस्ट के महामंत्री गौतम सेठ ने कहा कि नेत्रदान और देहदान कराने वालों को 24 घंटा सेवाएं उपलब्ध हैं।

डॉ. शेफाली मजूमदार ने दी खास जानकारी

नेत्रदान के बाद कॉर्निया ट्रांसप्लांट करने वाली डॉ. शेफाली मजूमदार और उनकी टीम के चिकित्सकों का सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से नेत्रदान के बारे में विस्तार से अवगत कराया। कैसे नेत्रदान से प्राप्त कॉर्निया को ट्रांसपेरेंट किया जाता है और किसी लगाया जाता है प्रतिवर्ष राष्ट्र में कितने अंधकार में जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्ति हैं और कितने नेत्रदान से कॉर्निया प्राप्त होते हैं जानकारी दी। आगरा की एसएन मेडिकल कॉलेज की आई बैंक ने राष्ट्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कहा कि एचआईवी, ब्लक कैंसर और वायरस ग्रसित बीमारियों को छोड़कर अन्य कोई भी व्यक्ति, बच्चे से लेकर वृद्ध तक, किसी भी उम्र में नेत्रदान कर सकता है। मृत्यु के छह घंटे के अंदर नेत्रदान करा देना चाहिए। कॉर्निया प्राप्त करने में केवल आधा घंटा लगता है। उन्होंने अपने उद्बोधन में आगरा विकास मंच के संस्थापक अशोक जैन सी.ए. का स्मरण करते हुए कहा की नेत्रदान प्रकल्प को उन्होंने क्षेत्र बजाज कमेटी के साथ मिलकर प्रारंभ किया एवं मुझे भी इसके लिए बहुत प्रेरित किया।

dr Shefali majumdar
डॉ. शेफाली मजूमदार का सम्मान करते राजकुमार जैन। साथ में सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, राजा दशरथ संतोष कुमार शर्मा।

इन्हें मिला विशेष सम्मान

मरणोपरांत नेत्र से कॉर्निया लेने जाने वाली टीम में शामिल डॉ. अर्पित गुप्ता, डॉ. लवेश अग्रवाल, डॉ. विशाल चौधरी और दीपक शर्मा का विशेष सम्मान किया गया।

इन्होंने किया सम्मान

मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि और मेडिकल कॉलेज में नेत्रदान प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार, आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन सोनी, श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, सत्यमेव जयते के महामंत्री गौतम सेठ, राजा दशरथ बने संतोष शर्मा, बजाजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील विकल आदि ने शॉल और प्रतीक चिह्न के साथ सम्मानित किया।

समारोह में उपस्थित लोग।
समारोह में उपस्थित लोग।

जैन मुनि विचक्षण महाराज ने दिया आशीर्वाद

सुराना भवन में हुए भव्य समारोह में जैन मुनि विचक्षण महाराज ने मंगलपाठ और आशीर्वाचन के साथ कार्यक्रम का समापन  किया। उन्होंने कहा कि यह शरीर हमें परमात्मा ने दिया है। अगर मरणोपरांत यह परमार्थ के काम आना चाहिए। इसलिए नेत्रदान और देहदान करके पुण्य के भागी बनें।

मुख्य भूमिका निभाई

इस कार्यक्रम में आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार, संदेश जैन, हेल्प आगरा के मंत्री नितिन अग्रवाल, आगरा विकास मंच के नेत्रदान प्रभारी पंकज अग्रवाल, ध्रुव जैन, राकेश जैन, विजय सेठिया, हेल्प आगरा के मीडिया प्रभारी नंद किशोर गोयल आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। संचालन मंच के महामंत्री सुशील जैन ने किया। उपस्थित रहे समर्पण ब्लड बैंक के योगेश कंसल, क्षेत्र बजाज कमेटी के उपाध्यक्ष विष्णु, कोषाध्यक्ष तारा चंद गोयल, विष्णु जैन नेत्रदान प्रभारी।

जैन मुनि विचक्षण
जैन मुनि विचक्षण

ये हैं देहदानी

  1. श्री राधा कृष्ण सोमानी (सत्यमेव जयते ट्रस्ट)
  2. सत्य प्रकाश फरसैया (सत्यमेव जयते ट्रस्ट)
  3. श्री राधा बल्लभ अग्रवाल (सत्यमेव जयते ट्रस्ट)
  4. श्रीमती शांति देवी जी (सत्यमेव जयते ट्रस्ट)
  5. निर्मला गोविल (हेल्प आगरा)
  6. बालेश्वरी गुप्ता (हेल्प आगरा)
  7. शांति स्वरूप मगन (रश्मि मगन)
  8. अर्जुन दास (रश्मि मगन)
  9. बेनी प्रसाद (परिवार द्वारा)
  10. कु. मंजू जैन (एसके जैन)
  11. केसी जैन (एसके जैन)
  12. त्रिष्टा जन (नरेश जैन)
  13. गोविंद अग्रवाल (नरेश जैन)
  14. मनराखन लाल शर्मा (आशीष मगन)
  15. ओम प्रकाश गोयल (वीपी गोयल)
नेत्रदानी
ये हैं दानी परिवार

ये हैं नेत्रदानी

  1. शीला जैन
  2. अरुण कुमार अग्रवाल
  3. मानिक चंद जैन
  4. प्रकाश चंद जैन
  5. पदमचंद जैन
  6. भगवान शर्मा
  7. सतेंद्र कुमार
  8. निर्मल कुमार जैन

9.सावित्री जैन

  1. ओम प्रकाश पालीवाल
  2. माधुरी देवी अग्रवाल
  3. देवेन्द्र जैन
  4. शैलेंद्र पाल शर्मा
  5. कमला देवी जैन
  6. दिनेश जैन ट
  7. लीला दीक्षित
  8. सतीश गुप्ता
  9. शांति देवी

19.सावित्री देवी गोयल

  1. विजय राजपाल
  2. सुषमा रानी
  3. दिनेश चंद बंसल
  4. लक्ष्मी देवी
  5. निर्मल कुमार
  6. अशोक आहूजा
  7. आरके बंसल
  8. गिरीश चंद गोयल
  9. वासुदेव मित्तल
  10. महेश चंद गुप्ता
  11. राकेश कुमार गोयल
  12. स्वाति गुप्ता
  13. निरंजनलाल शर्मा
  14. रजनी अग्रवाल
  15. रीता जैन
  16. दीनानाथ अग्रवाल
  17. संतोष कुमार बंसल
  18. लूणकरण जैन
  19. महावीर प्रसाद जैन
  20. प्रदीप कुमार जैन
  21. मधु जी गंगलानी
  22. गंगाराम गंगलानी
  23. विमलेश जैन
  24. दीपा लालवानी
  25. गोपाल प्रसाद सिंघळ
  26. राकेश कुमारी
  27. ​​उमा गुप्ता
  28. नारायण दास कडवानी
  29. विजय कुमार जैन
  30. जगदीश प्रसाद जैन
  31. निर्मल जैन
  32. मदन लाल बैनारा
  33. बसंत चन्द्र बंसल
  34. विनोद कुमार जैन
  35. रमाबाई गोयल
  36. इंद्रा रानी वर्मा
  37. सत्य प्रकाश गुप्ता
  38. मीरा अग्रवाल
  39. मनीषा गोविल
  40. विजेंद्र गुप्ता
  41. मधु अग्रवाल

डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

Dr. Bhanu Pratap Singh