Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के बीच विवाद को लेकर दायर दावे पर बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सुनवाई हुई। बुधवार को सुनवाई 22 मिनट तक चली। वादी पक्ष ने अपने सारे पक्ष रखे। शाम तक आये फैसले में माननीय न्यायालय ने वाद को पर्याप्त कारण नहीं पाये जाने के चलते खारिज कर दिया। याचिकाकर्ता नम्बर छह करूणेश कुमार शुक्ला ने बताया कि माननीय न्यायायल ने वाद को स्वीकार करने के लिए पर्याप्त कारण नहीं पाये जाने के चलते खारिज कर दिया।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द कर दी गई
श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह मस्जिद को लेकर मथुरा जिला एवं सत्र न्यायाल में दायर दावे पर बुधवार को हुई कार्रवाही के दौरान अदालत परिसर में सरगर्मी बनी रही। श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द कर दी गई है। वहीं आइजी ए सतीश गणेश श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। इसके अलावा दूसरे धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा बढा दी गई है। मथुरा के प्रवेश मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा और हर आने जाने वाले पर सख्त नजर रखी गई। इस दौरान पुलिस ने संघन चैकिंग अभियान भी चलाया।
आलाधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे
न्यायालय परिसर में भी आम दिनों के मुकाबले सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त थी। न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वालों की संघन चैकिंग की गई। सभी प्रवेश मार्गों पर पुलिस का पहरा था। न्यायालय परिसर के अंदर भी पुलिस बल तैनात रहा। यहां तक कि पार्किंग स्थल से लेकर सडक तक पुलिस तैनात रही। आलाधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। बैठक के दौरान आइजी ए सतीश गणेश ने एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर और एसपी सुरक्षा रोहित मिश्रा से जन्मस्थान की सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने केजेएस पर तैनात पुलिस फोर्स की संख्या और संसाधनों की जानकारी के साथ ही कितने पुलिस कर्मी कम हैं इसकी जानकारी भी जुटाई। साथ ही जन्मस्थान की सुरक्षा में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। श्री कृष्ण जन्मस्थान मामले में वादी रंजना अग्निहोत्री, उनके अधिवक्ता हरि शंकर और विष्णु शंकर जैन कोर्ट में मौजूद रहे। श्रीकृष्ण विराजमान, अस्थान श्रीकृष्ण जन्मस्थान, रंजना अग्निहोत्री समेत आठ लोगों ने इस मामले में अदालत में 25 सितंबर को दावा दायर किया था।
आईजी रेंज ने क्या बताया
आईजी आगरा रेंज ए सतीश गणेश ने बताया कि करीब 8 महीने पहले आईबी के वरिष्ठ अधिकारी, एडीजी सुरक्षा एडीजी जोन आदि सब लोग आये थे और कुछ निर्णय लिये थे। आधुनिक कंट्रोल रूम और सीसीटीवी के स्टिम को सुधारना जैसे फैसले लिये गये थे। इनका कितना पालन हुआ यह जानने में यहां आया हूं। परिसर के चारों ओर निर्माण कार्य चल रहा है। इसे शीघ्र पूर्ण करालें, जिससे भविष्य की सुरक्षा योजनाओं को लागू किया जा सके। व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करा लें। सरकार की ओर से विस्तृत दिशा निर्देश मिल चुके हैं। रैंज के सभी जिलों में सैक्टर स्कीम लागू की जा चुकी है। मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी संयुक्तरूप से सक्रिय हैं। पोस्ट पर पुलिस लगाई गयी है।
- पंजाबी पॉप सेंसेशन और रैपर दिल संधू ने स्टाइल में मनाया जन्मदिन, खुद को गिफ्ट की ₹3 करोड़ की लग्ज़री घड़ी - July 20, 2025
- कानपुर सुपरस्टार्स ने यूपी टी20 लीग सीजन 3 के लिए घोषित किया ओपन ट्रायल्स - July 20, 2025
- जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 23 जुलाई को आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव खोलेगी - July 20, 2025