लखनऊ। यूपी की योगी सरकार युवाओं को रोजगार व उद्यमिता से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को जोर-शोर से आगे बढ़ा रही है। योजना के तहत पात्र युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज और बिना गारंटी उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही 10 प्रतिशत तक अनुदान भी दिया जा रहा है। सरकार ने मार्जिन मनी सामान्य वर्ग के लिए 15 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 12.5 प्रतिशत, जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 10 प्रतिशत निर्धारित की है।
कन्नौज के विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री युवा योजना, लखपति दीदी कार्यक्रम और आरसेटी से जुड़ी विभागीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की संयुक्त अध्यक्षता उपायुक्त एनआरएलएम राज कुमार लोधी, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र धनंजय सिंह और अग्रणी जिला प्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने की।
अग्रणी जिला प्रबंधक ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी बीएमएम और सीएफएल टीमें अधिक से अधिक युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ प्रदान करने के लिए प्रेरित करें। वहीं डीसी एनआरएलएम ने बताया कि प्रत्येक माह न्यूनतम पांच लखपति दीदी को इस योजना से जोड़ा जाए ताकि महिला उद्यमिता को और मजबूती मिल सके।
उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र ने कहा कि “हर कदम उद्यमिता की ओर, हर युवा आत्मनिर्भरता की ओर” की सोच के साथ यह अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है।
यह योजना विशेष रूप से 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए लाभकारी है। योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी का कक्षा आठ पास होना, संबंधित ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त होना और कम से कम पांच दिन का प्रशिक्षण पूर्ण करना अनिवार्य है।
योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026