डॉ. भानु प्रताप सिंह
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा विकास प्राधिकरण के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया आईएएस का कहना है साहित्य, कला व संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण से ही हम दृढ़ता से आगे बढ़ सकते हैं और इसके लिए इन क्षेत्रों में संलग्न वरिष्ठ जनों का वरद हस्त रहने पर सारा परिवेश पुष्पित और पल्लवित भी हो जाता है। वे मैं आगरा हूँ…पुस्तक के लोकार्पण और सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
होटल होली डे इन में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि वरिष्ठ साहित्यकारों व संस्कृति कर्मियों को समाज के लोग पूरा सहयोग दें और उनके अनुभवों का लाभ उठाएं । “मैं आगरा हूं” पुस्तक में आगरा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व पौराणिक विषयों पर तथ्यात्मक जानकारी दी गई है । यह आगरा के नागरिकों के साथ साथ पर्यटकों के लिए भी लाभप्रद होगी। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री फिल्म “मैं एडीए हूं” तथा यूट्यूब पर जारी विडियो आगरा का गीत…” को भी महत्वपूर्ण कृति बताया । पुस्तक के लेखक डॉ. उषा राजेंद्र पैंसिया और आदर्श नंदन गुप्ता हैं, जिसका प्रकाशन ओसवाल बुक्स ने किया है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष और आरएसएस के विभाग संघचालक भवेंद्र शर्मा ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र पैंसिया में मिशन और विजन है। मैं आगरा हूँ पुस्तक से ताज के अलावा भी सैकड़ों दर्शनीय आध्यात्मिक स्थलों का पता चलेगा।
होटल उद्यमी अरुण डंग ने इस पुस्तक को उनके द्वारा 1990 में चलाए “आगरा बियांड द ताज” अभियान की मजबूत कड़ी के रूप में बताया और कहा कि इससे पर्यटन उद्योग को लाभ मिल सकता है ।
डॉ. लवकुश मिश्र ने कहा कि आगरा नगर व जनपद के असंख्य देवालयों की पर्यटन की दृष्टि से ब्रांडिंग करने में यह पुस्तक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगी ।
प्रमुख उद्योगपति श्री पूरन डावर ने कहा कि आगरा के साहित्य जगत में एक ऐसी पुस्तक की आवश्यकता थी जिसे डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देशन में प्रकाशित किया गया ।

वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर पवन सिंह ने खट्टी-मीठी बातें कीं।
वक्ताओं में एडीए के मुख्य अभियंता चक्रेश जैन, सहायक अभियंता सतीश राजपूत, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार सिंह, उप निदेशक उद्यान कौशल कुमार नीरज, ओसवाल बुक्स के नरेश जैन, फिल्म प्रोड्यूसर रंजीत सामा, पत्रकार पवन सिंह, डॉ. ज्योत्सना शर्मा आदि ने विचार रखे । पुस्तक के लेखक आदर्श नंदन गुप्ता अस्वस्थ है, उनके विचार संजय गुप्त ने पढ़ कर सुनाए ।
इस अवसर पर डॉ. रंजना बंसल, राजीव वासन, मनमोहन निरंकारी, मधुकर चतुर्वेदी, सूरज तिवारी, संजय गुप्त, मयंक अग्रवाल, पंकज खंडेलवाल, अरविन्द शर्मा, राजेश उपाध्याय, अनिल शर्मा, आर.डी. शर्मा, बृजेश शर्मा, अजय शर्मा, शरद गुप्त, डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. महेश धाकड़, सत्यभूषण सिंह, प्रभात कुमार, विवेक, सुधांशु शर्मा, बृजेश शुक्ला, धर्मवीर चौहान आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर आगरा विकास प्राधिकरण एवं ब्रज डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा डॉ. राजेंद्र पैंसिया के स्थानांतरण पर सम्मान भी किया गया ।
जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक चौबे ने अतिथियों का स्वागत किया तथा संचालन सुशील सरित ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. डी वी शर्मा ने किया ।
‘मैं आगरा हूं’ पुस्तक
डॉ. उषा राजेंद्र पेंसिया व आदर्श नंदन गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक ‘मैं आगरा हूँ’ में आगरा की कला, संस्कृति, अध्यात्म, साहित्य आदि पर रोचक एवं तथ्यात्मक आलेख हैं जिससे यह पुस्तक आगरा के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गई है । शोधार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शोधग्रन्थ है 128 पृष्ठ की इस बहुरंगी पुस्तक को ओसवाल बुक्स एन्ड लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड प्रकाशित किया है। सह प्रकाशन उपकार प्रकाशन है। डिजाइन किया है नागेंद्र मोहन शर्मा ने।
- Agra News: जमीन धोखाधड़ी मामले में जमानत पर बाहर सपा नेता के खिलाफ एक और नया मुकदमा, गवाहों को धमकाने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप - June 29, 2026
- आगरा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: शाहगंज, सिकंदरा समेत चार थानों के बदले प्रभारी - June 29, 2026
- आगरा में गूंजा ‘जय जगन्नाथ’: देव स्नान पूर्णिमा पर 251 कलशों से हुआ प्रभु का महाअभिषेक, गजानन स्वरूप में दिए दर्शन - June 29, 2026