Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा के विकास खंड अछनेरा के गांव महुअर में विकास कार्यों के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की शिकायत पर सोमवार शाम को अधिकारियों ने दौड़ लगा दी। बीडीओ अछनेरा सुरेंद्र सिंह ने गांव में पहुंचकर विकास कार्यों की जांच की है।
महुअर के मजरा नगला कुर्रा निवासी खूबचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम प्रधान शीला देवी ने नाला निर्माण का अधूरा कार्य कर पूरे रुपए निकाल लिए हैं। वहीं टीटीएसपी की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और सड़क निर्माण कार्यों में भी लाखों रुपयों का भ्रष्टाचार किया है।
इसकी सूचना पर बीडीओ अछनेरा सुरेंद्र सिंह अधिकारियों के साथ गांव में जांच करने के लिए पहुंच गए। बीडीओ को नाले का कार्य अधूरा मिला। नाले के ऊपर मिट्टी का ढेर लगा था। इस पर उन्होंने अधीनस्थों को कड़ी फटकार लगाई। नाला निर्माण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुई है।
बीडीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया है कि ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत अशोक कुमार, ग्राम सचिव वीरेंद्र सिंह, आलोक दीक्षित, अजय गर्ग, बबलू शर्मा, लतेंद्र शर्मा, श्यामबाबू दीक्षित आदि मौजूद रहे।
- भट्टी बनती दिल्ली: 55% इलाका ‘रेड ज़ोन’ में, रातें भी हुईं गर्म; CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई राजधानी की धड़कन - March 11, 2026
- भक्तों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में आगरा से कैला देवी के लिए दौड़ेंगी 140 बसें, किराया 270 रुपये तय, यूपी-राजस्थान रोडवेज की संयुक्त तैयारी - March 11, 2026
- आगरा में गैस की ‘कृत्रिम किल्लत’: प्रशासन कह रहा ‘सब ठीक है’, पर ब्लैक में 1500 के पार पहुँचा घरेलू सिलेंडर - March 11, 2026