Jaipur (Capital of Rajasthan) । राजस्थान सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग निदेशालय ने कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहते हैं तो जानिए आवेदन की अंतिम तिथि से लेकर आवेदन करने का तरीका।
पदों की संख्या और नाम-
इस भर्ती के जरिए कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर के रिक्त 6310 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि- 02 सितंबर 2020
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 16 सितंबर 2020
आयु सीमा-
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता-
किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम्यूनिटी हेल्थ में बीएससी या नर्स की डिग्री आवेदक के पास होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
वेतनमान-
कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर- 25000 रुपये प्रति माह
आवेदन शुल्क-
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 400 रुपए
ओबीसी और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 300 रुपए
आवेदन की प्रक्रिया-
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट rajswasthya.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
जॉब लोकेशन-
राजस्थान
चयन प्रक्रिया-
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
यहां क्लिक करके देखें सरकारका नोटिफिकेशन
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026