Media conference

दिल्ली में जी-20 तो ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू में मीडिया का जी-20, देखें तस्वीरें

NATIONAL

वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए सशक्त मीडिया विषयक 5 दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2023 का उद्घाटन

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Abu Road, Rajasthan, Bharata, India. प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्यालय शांतिवन परिसर आबू रोड राजस्थान, भारत में पांच दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 2023 का 9 सितम्बर को उद्घाटन हुआ। मीडिया सम्मेलन का विषय है- वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए सशक्त मीडिया। सम्मेलन में कहा गया कि दिल्ली में जी-20 के साथ माउंट आबू में भी जी-20 हो रहा है। दोनों का उद्देश्य एक है- वैश्विक शांति और सद्भाव। सम्मेलन में आने वालों को भगवान ने बुलाया है। इसलिए वे भाग्यशाली हैं। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के उद्घाटन में आगरा के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह ने भी दीप प्रज्ज्विलत किया। डॉ. भानु प्रताप सिंह मीडिया सम्मेलन में वक्ता के तौर पर भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में देशभर से 1500 से अधिक पत्रकार भाग लेने पहुंचे हैं। इसमें प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया, वेब, रेडियो से जुड़े विभिन्न समाचार पत्रों, टीवी चैनल के संपादक, ब्यूरो चीफ, संवाददाता और रिपोर्टर भाग ले रहे हैं।  इस सम्मेलन में सुबह- शाम दो सत्रों में वक्तागण विचार मंथन-चिंतन करेंगे। समापन 12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

ब्रह्माकुमारीज माउंट आबू के महासचिव बीके निर्वैर ने वीडियो संदेश में कहा-

  1. अपनी रिपोर्टिंग को इस ढंगे से मोड़ दें कि निगेटिव न्यूज पढ़ते हुए भी मानव अच्छी बात सीख सके।
  2. खुदा ने आपको अच्छा पार्ट बजाने के लिए भेजा है, निगेटिव पार्ट के लिए नहीं।
  3. हमारा शुरुआत का पार्ट सकारात्मक है। फिर पांच विकारों की माया का ग्रहण लगता है। अब कलयुग का अंतिम समय चल रहा है।
  4. मीडिया पर्सन परमपिता परमात्मा के संदेशवाहक बनें। सात्विकता का झंडा गाड़ना है।
dr bhola singh
मीडिया सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा नेता डॉ. भोला सिंह

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री, राजस्थान के प्रभारी और बुंलदशहर से सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा-

  1. मीडिया और पॉलिटीशयन पर न चाहते हुए भी मानसिक दबाव आ जाता है। तनावमुक्त जीवन आवश्यक है।
  2. मैं ब्रह्माकुमारीज से 15 वर्ष से जुड़ा हूँ। यहां आने से स्वयं को रोक नहीं पाता हूँ क्योंकि यहां जो मानसिक शांति है, वह दुनिया में कहीं नहीं है।
  3. राजयोग से अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। व्यक्तिगत जीवन सुखी होता है।

की-नोट स्पीच में माखनलाल चतुर्वेदी जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल में प्राध्यापक और आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक प्रोफेसर संजय द्विवेदी ने कहा-

  1. दिल्ली में जी-20 तो माउंट आबू में मीडिया का जी-20 हो रहा है। दोनों ही जी-20 में सुंदर दुनिया बनाने के लिए मंथन हो रहा है।
  2. ब्रह्माकुमारीज हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं क्योंकि कोई भी क्षेत्र छूट गया तो अच्छी दुनिया नहीं बनेगी।
  3. सर्वांगीण विकास के लिए राजयोग की यात्रा पर चलें।
  4. एक दूसरे को ठीक करने में बिगड़ गए हैं। अगर हम अपना आत्मसुधार करेंगे तो सब ठीक होगा। कर्तव्य की जगह अधिकार का बोध अधिक आ गया, जिससे बिगड़ गए।
  5. यहां हम प्रचार के लिए इकट्ठे नहीं हुए हैं। यहां हम आत्मप्रक्षालन यानी स्वयं को श्रेष्ठ बनाने के लिए आए हैं।
  6. हमारे यहां श्रेष्ठ परिवार की कल्पना है। हमारी एक संस्कृति है। पछुआ हवा में पैर उखड़ गए, जिन्हें फिर से जमाना है।
  7. दुनिया के दिल के अधिक नजदीक रहना ही मीडिया का काम है। मूल्य आधारित पत्रकारिता की जरूरत है।
  8. हमने कहा है कि सत्य एक है लेकिन इसे कई प्रकार से कहा जाता है। मुंडे-मुंडे मतिर्भिन्ना कहने का अर्थ है कि विचारों की आजादी है।
  9. हमें आत्मनिर्भिर भारत बनाना है, जिसके लिए नैतिकता, पर्यावरण और कौशल विकास जरूरी है। मीडिया की शिक्षा आत्मनिर्भरता की शिक्षा है पत्रकार कभी रिटायर नहीं होता है। परहित सरिस धर्म नहिं भाई.. यह मीडिया का का मूल मंत्र है।
  10. ब्रह्मा बाबा के ज्ञान से हममें इंसानियत आएगी। राजयोग में दो मिनट ध्यान करेंगे तो शांति आएगी। सुंदर दुनिया बनाने के कार्य में सहभागी बनें।
prof sanjay dwivedi
संबोधित कर रहे हैं प्रोफेसर संजय द्विवेदी

राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन (आर.ई.आर.एफ.) माउंट आबू के महासचिव बीके करुणा ने कहा-

1.जब मैं यहां (ब्रह्माकुमारी मुख्यालय) आया तो पता चला कि यह वास्तव में विद्यालय है, कोई आश्रम नहीं है और न ही कोई गुरु रहते हैं। 1960 से एक कार्यकर्ता के रूप में सेवा कर रहा हूँ।

  1. यहां आकर पता चला कि ईश्वर एक है जो ज्योतिस्वरूप है और वे हम आत्माओं के पिता है। पांच तत्व ही हमारे जैसे आदि-अनंत हैं।
  2. यहां आकर पता चला कि सृष्टि कर्म से चलती है। जो जैसा करेगा, वैसा वापस मिलेगा।
  3. ब्रह्माकुमारीज संस्था 78 वर्ष से बहनों द्वारा संचालित है। 140 देशों में काम है। यह प्रगति कैसे? बीके भाई-बहन 4 बजे उठकर परमात्मा से शक्ति प्राप्त करते हैं।
  4. हम चैतन्य आत्माएं हैं और आगे भी रहेंगे। यह संदेश सारे विश्व को देने के लिए तैयारी है क्योंकि भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। सहज योग से ईश्वरीय शक्ति प्रपाप्त करना सीखें।

कुशाभाऊ ठाकरे जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के पूर्व कुलपति प्रोफेसर मानसिंह परमार ने कहा-

  1. शांति और सद्भाव से अच्छे विश्व का निर्माण होता है और संयोग से यह चर्चा दिल्ली के साथ माउंट आबू में भी हो रही है।
  2. पूरा विश्व बारूद के ढेर पर बैठा है। तब ब्रह्माकुमारीज सराहनीय कार्य कर रहा है क्योंकि हमें मूल्यों और सकारात्मक पत्रकारिता की ओर लौटना पड़ रहा है।
  3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है- एक धरा, एक परिवार, एक भविष्य, यह तभी संभव है जब शांति और सद्भाव होगा। शांति और विकास एक दूसरे के पूरक हैं।
  4. मीडिया में सकारात्मक बदलाव आना शुरू हुआ है और इसमें ब्रह्माकुमारीज की महत्वपूर्ण भूमिका है।
  5. मूल्य आधारित पत्रकारिता, आचार संहिता का पालन, सत्यंवद से मीडिया सशक्त होगा। राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालकर पत्रकारिता नहीं कर सकते हैं।
  6. मीडिया एक्टिविज्म, मीडिया ट्रायल के समय में हम शांति और सद्भाव फैलाएं। बिना तथ्यों के कोई बात न हो।
  7. पत्रकारिता विश्व में शांति और सद्भाव फैलाने का काम करे।
dr bhanu pratap singh
ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय आबू रोड पर आयोजित राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते आगरा के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह।

ब्रह्माकुमारीज माउंट आबू की संयुक्त प्रशासक प्रमुख डॉ. बीके निर्मला ने कहा-

1.सुख-शांति के लिए भ्रातृत्व की भावना बढ़ानी होगी। रूहानियत में रहने से यह संभव है।

  1. जब आर्केस्ट्रा एक साथ बजता है तो मनोरंजन होता है। इसी तरह से मैंपन छोड़कर यह भान हो का हम एक पिता की संतान हैं। एकता के साथ काम करना हमारा कर्तव्य है।
  2. ओम शांति का अर्थ है मैं आत्मा शांत स्वरूप हूँ। मैं आत्मा शांतिधाम की मूल निवासी हूँ।

4.ब्रह्माकुमारीज का काम ईश्वरीय कार्य है, जिसमें मीडिया काफी मदद कर सकता है।

 

राजयोगिनी बीके रंजन (बलसाड़) ने आत्मा का मिलन परमात्मा से कराते हुए कहा-

  1. योग का अर्थ है देह और देह की दुनिया से दूर चले जाना।
  2. यह जान लें कि मैं आत्मा हूँ और संसार में अपना पार्ट बजाने के लिए आई हूँ।
  3. राजयोग प्रभु मिलन की अनुभूति कराता है और संसार सागर में तैरने का रास्ता दिखाता है।

स्वागत करते हुए मीडिया समन्वयक बीके सरला ने कहा

  1. हम यहां भगवान के आमंत्रण पर आए हैं। 800 करोड़ जनता में से भगवान ने आपको चुनकर भेजा है।
  2. भगवान के पास नए संसार के लिए नया प्लान है। भगवान की मदद के लिए आपकी जिम्मेदारी अधिक है।
  3. आपको यहां आने से फायदा बहुत है क्योंकि दिव्य ज्ञान मिलता है। भगवान आपको दिव्य चक्षु प्रदान करते हैं। फिर आप जो देखेंगे उससे दुनिया को परिवर्तित कर सकते हैं। बुद्धि के कपाट खुलते है। अष्टशक्ति पास रहती हैं।
  4. ब्रह्माकुमारीजी के 24 विंग में से मीडिया विंग सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। आपकी जिम्मेदारी है लोगों को खुशी और प्रसन्नता देना।
  5. आप सुप्रीम अथॉरिटी की मदद कर रहे हैं दो दुनिया को बदलना चाहता है। आपको समाज का सशक्तिकरण करना है।

 

मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक बीके शांतनु भाई ने सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा-

  1. हम यहां ज्ञान, योग, धारणा से स्वयं को सशक्त बनाने आए हैं।
  2. मन की शांति और प्रफुल्ल रहने का अवसर है यह।
  3. हर समस्या का निदान आध्यात्मिकता है, जो धर्म से परे है।
  4. जो सेवा नहीं कर सकता, वह मीडिया कर्मी नहीं हो सकता है। मीडिया का पहला काम सेवा करना है।
मीडिया सम्मेलन में उपस्थित पत्रकार

वरिष्ठ पत्रकार श्रीगोपाल नार्सन की पुस्तक का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार श्रीगोपाल नार्सन की पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक का नाम है- विविधताओं का शहर रुड़की। आरती त्रिपाठी और एसएस त्रिपाठी ने बीके करुणा और बीके शांतनु भाई का सम्मान किया। खड़गपुर के कलाकारों ने नमामि शिव चरणों में गीत के साथ शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। ब्रह्माकुमारीज के जनसंपर्क अधिकारी बीके कोमल भाई ने भाजपा सांसद भोला सिंह का परिचय दिया। समारोह का उद्घाटन सत्र का संचालन बीके चंद्रकला ने किया। मंच पर मीडिया विंग क उपाध्यक्ष बीके आत्म प्रकाश भी उपस्थित रहे। प्रारंभ में दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। शुभारंभ और समापन शिव बाबा की याद के साथ है। मीडिया सम्मेलन 12 सितम्बर, 2023 तक चलेगा।

Dr. Bhanu Pratap Singh