
आगरा: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” के तहत एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से शुरू होकर गांधी जयंती तक संचालित होगा।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे पोषण माह के साथ भी जोड़ा गया है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि शिविर में महिलाओं को निःशुल्क परामर्श, आवश्यक जाँचें और दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। जाँचों में खून की जाँच, ब्लड शुगर, अल्ट्रासाउंड और कैंसर स्क्रीनिंग शामिल हैं। साथ ही, मेडिसिन, चर्म रोग, बाल रोग, दंत रोग, मनोरोग, नाक-कान-गला एवं रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर भी परामर्श दे रहे हैं।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह ने बताया कि अभियान के दूसरे दिन कुल 158 महिलाओं ने इस शिविर का लाभ उठाया।
रिपोर्टर – पुष्पेंद्र गोस्वामी
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026