Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. फतेहपुर सीकरी से पूर्व विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के भाई बच्चू सिंह निवासी धांधूपुरा, ताजगंज, आगरा का आज प्रातः 5:00 बजे निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे।
बच्चू सिंह नित्य की तरह रात्रि में सोए थे। आज सुबह 3:00 बजे उनके सीने में दर्द हुआ। बगल में सो रहे नाती से कहा कि सीने में दर्द है। तत्काल उन्हें उपाध्याय हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का कारण अचानक हार्ट अटैक है। वह किसान थे और दुग्ध का व्यवसाय करते थे। उनका अंतिम संस्कार आज 24 मार्च, 2024 को दोपहर 12.00 बजे गांव धांधूपूरा में किया जाएगा।
चौधरी उदयभान सिंह के पिता थान सिंह के तीन पुत्र नेत्रपाल, लक्ष्मी नारायण और उदयभान सिंह, चाचा हरदयाल सिंह के पांच पुत्रों में विश्व स्वरूप, सहदेव का स्वर्गवास हो चुका है, बच्चू सिंह की आज स्वर्गवास हो गया।
उन्होंने बताया कि हम आठ भाइयों में से चार भाई बचे हैं। मुझे अपने सभी भाइयों पर बड़ा गुमान है। उन्होंने मेरे राजनीतिक जीवन को आगे बढ़ाने में सदैव पूरी निष्ठा के साथ सहयोग किया है। मेरे राजनीतिक जीवन में होने का कोई अनुचित लाभ नहीं उठाया है। बच्चू सिंह के निधन से मैं शोक संतप्त हूं। ऐसा लगता है कि आज मेरा एक हाथ टूट गया।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026