रालोद की पूर्व आगरा जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर भाजपा में शामिल – Up18 News

रालोद आगरा की पूर्व जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर पुत्रवधु के साथ भाजपा में शामिल

POLITICS

 

आगरा: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की पूर्व जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सदस्यता ग्रहण कराई.

कुसुम चाहर का रालोद में लंबा सफर रहा है। वह सात वर्ष वैस्टर्न यूपी में रालोद महिला संगठन की अध्यक्ष रहीं। वर्ष 2008 से 2012 तक आगरा में रालोद की जिलाध्यक्ष रहीं। इसके बाद वह वर्ष 2022 में भी रालोद में फिर से जिलाध्यक्ष बनाई गई थीं। पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान ही उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था लेकिन वह पार्टी में बनी रहीं।

कुसुम चाहर ने बताया कि वह पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी की नीतियों से प्रभावित होकर रालोद छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। भाजपा देश के हित में काम कर रही है। भाजपा में काम करते हुए उन्हें भी राष्ट्र के लिए अपना योगदान देने का अवसर मिलेगा।

पिछले विधानसभा चुनावों में कुसुम चाहर के विरोधियों ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल किया था।

दरअसल पूर्व विधायक कालीचरन सुमन पिछले विधानसभा चुनावों में आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से रालोद से टिकट मांग रहे थे। वहीं वर्तमान जिलाध्यक्ष महेश जाटव भी टिकट मांग रहे थे। आखिर में महेश जाटव टिकट लेने में सफल रहे। ऑडियो वायरल होने पर कुसुम चाहर को रालोद जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

कुसुम चाहर ने अपनी पुत्रवधु आम्रपाली सिंह चाहर के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अलावा संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, ब्रज क्षेत्र मंत्री राहुल चौधरी भी इस मौके पर मौजूद रहे।