पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट का वैटिकन सिटी में निधन हो गया है। पोप 95 वर्ष के थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने उनके देहांत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें का सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर वेटिकन के मैटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया।
पहले पोप, जिन्होंने दिया था इस्तीफा
पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट वेटिकन में 16वें पोप रहे हैं और जर्मन धर्मशास्त्री भी रहे हैं। पोप बेनेडिक्ट 600 वर्षों में पहले ऐसे पोप हैं जिन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने एक बयान में कहा, ‘दुख के साथ मैं आपको सूचित करता हूं कि पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट का वेटिकन में मैटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया।’ बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में पोप फ्रांसिस ने अपने साप्ताहिक संबोधन के दौरान खुलासा किया कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट ‘बहुत बीमार’ थे और लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने के लिए कहा।
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026