गोण्डा। कैसरगंज के पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान यूपी एनकाउंटर पर अपना बयान दिया है।
उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर में हुई सराफा कारोबारी से लूट मामले में मंगेश यादव के एनकाउंटर पर बवाल जारी है। सांसद व समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे जाति से सम्बंधित लोगों को चुनकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इसको लेकर यूपी पुलिस को घेरा है।
शनिवार को एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने प्रदेश में बढ़ते एनकाउंटर को लेकर कहा कि सरकार की नीति ठीक है। लेकिन पुलिस प्रमोशन पाने और पैसे के लिए एनकाउंटर कर रही है। उन्होंने अखिलेश यादव के जाति देखकर एनकाउंटर करने वाले आरोप का खंडन किया। बृजभूषण ने कहा कि यह सही नहीं है लेकिन पुलिस भी ठीक नहीं कर रही है।
पूर्व सांसद ने बातचीत के दौरान बुलडोजर नीति को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि बुलडोजर से किसी का भी घर ऐसे ही नहीं ढहाया जाना चाहिए।
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026