महापौर के निर्देश पर नगर आयुक्त ने किया उपसमितियों का गठन
Live Story Time
आगरा। नगर निगम में शुक्रवार को महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा की अध्यक्षता में सदन की बैठक हुई। इसमें नगर निगम कार्यकारिणी में आठ विभागों की उपसमितियों का गठन किया गया। इसके साथ ही पार्षद हेमलता चौहान को उप सभापति चुना गया।
महापौर के निर्देश के बाद में सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इसमें निर्माण विभाग से संबंधित उपसमिति में अध्यक्ष पार्षद हरी ओम गोयल को अध्यक्ष, अमित पटेल और आशीष सिंह को सदस्य चुना गया। यह उपसमिति नगर निगम में निर्माण संबंधी कार्यों, गुणवत्ता और टेंडर आदि को देखेगी।
स्वास्थ्य विभाग से संबंधित उपसमिति में अध्यक्ष बद्री प्रसाद, गजेंद्र सिंह और बनवारी लाल को सदस्य चुना गया। यह समिति शहर में सफाई व्यवस्था संबंधित कार्यों का मूल्यांकन करेगी।
संपत्ति विभाग से संबंधित उपसमिति में पार्षद बनवारी लाल को अध्यक्ष, अमित पटेल और गौरव शर्मा को सदस्य चुना गया। यह उपसमिति नगर निगम के संपत्ति विभाग संबंधी कार्यों को देखेगी।
शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को प्रकाश विभाग से संबंधित उपसमिति देखेगी। इसके अध्यक्ष पार्षद गजेंद्र सिंह चुने गए और बद्री प्रसाद और आशीष सिंह को सदस्य चुना गया।
शिक्षा विभाग से संबंधित उपसमिति का अध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल को चुना गया और सदस्य आशीष सिंह और मीनाक्षी सिंह चुने गए।
वित्त विभाग से संबंधित उपसमिति में पार्षद मीनाक्षी वर्मा को अध्यक्ष और गौरव शर्मा और मुरारी लाल गोयल को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन विभाग से संबंधित उपसमिति में पार्षद आशीष सिंह को अध्यक्ष और हरीओम गोयल व अमित पटेल को सदस्य चुना गया।
पार्किंग तहबाजारी से संबंधित उपसमिति का अध्यक्ष पार्षद गौरव शर्मा को चुना गया और सदस्य अमित पटेल और बद्री प्रसाद चुने गए।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026