कनाडा में मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के करीबी सिमरनजीत सिंह के आवास पर कई गोलियां चली हैं। स्थानीय मीडिया ने इसके बारे में जानकारी दी है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने दक्षिणी सरे में इस गोलीबारी की पुष्टि की है। फिलहाल अभी तक किसी के घायल होने की जानकारी नहीं दी गई है।
पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। लेकिन खालिस्तान समर्थक गुटों ने भारत की संलिप्तता का आरोप लगाया है। उन्होंने भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने में सिमरनजीत की हालिया भूमिका का हवाला दिया।
पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘सरे RCMP को दक्षिणी सरे में एक आवास पर गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी मिली है। 1 फरवरी 2024 को लगभग 1:21 बजे 154 स्ट्रीट के 2800 ब्लॉक में एक आवास में गोलीबारी की सूचना मिली। फ्रंटलाइन अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्हें गोलीबारी से जुड़े सबूत मिले हैं।’ पुलिस ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया।
-एजेंसी
- घूमने का शानदार मौका! अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ताजमहल समेत आगरा के सभी स्मारकों में एंट्री फ्री - March 6, 2026
- आगरा की तनीषा ने पहले प्रयास में मारी बाजी: बिना कोचिंग बनीं UPSC टॉपर, इंजीनियरिंग छोड़ चुनी देश सेवा - March 6, 2026
- आगरा में दबंगों का तांडव: मामूली विवाद पर दंपति को सड़क पर घेरा, लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला - March 6, 2026