कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र में रावतपुर क्रांसिंग के पास स्थित रेव मोती मॉल में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग पूरे मॉल में फैलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि थोड़ी ही देर में मॉल को अपनी चपेट में ले लिया।
कानपुर के काकादेव स्थित रेव मोती मॉल के एक फ्लोर पर रविवार दोपहर में आग लग गई। आग लगने की खबर फैलते ही पूरे मॉल में हडकंप मच गया। मौके पर मौजूद लोग आग बुझाने की जुगत में जुट गया, जिसके बाद मॉल कर्मचारी बाहर आकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि शहर के रावतपुर क्रॉसिंग के पास बने रेव मोती मॉल में आग की लपटें और धुआं उठता देख फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई हैं। धुआं बाहर निकालने के लिए मॉल के शीशे तोड़े गए। हालांकि आग लगने के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
– एजेंसी
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026