प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के घर पंजाब पुलिस की टीम के पहुंचने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पंजाब के रूपनगर (रोपड़) की पुलिस टीम कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज एक FIR के सिलसिले में पहुंची थी। यह एफआइआर आम आदमी पार्टी AAP के एक नेता ने कुमार विश्वास के एक बयान के सिलसिले में दर्ज कराया था।
रूपनगर के आप नेता ने कुमार विश्वास के केजरीवाल के खिलाफ बयान के लिए दर्ज कराया केस
रूपनगर पुलिस ने सदर पुलिस स्टेशन में यह एफआइआर दर्ज की है। इसमें शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह अपनी आम आदमी पार्टी के वर्करों के साथ जब गांवों में घूम रहे थे और लोगों की समस्याओं का निवारण करने में जुटे हुए थे तब मास्क पहने व्यक्ति ने हमें रोका। आप नेता ने शिकायत में कहा है कि उस व्यक्ति ने हमें खालिस्तानी कहकर संबोधित किया। इसके बाद ऐसे कई घटनाक्रम घटे। ये ऐसे घटनाक्रम कुमार विश्वास द्वारा की गई टिप्पणियों के बाद हो रही हैं।
एसपी बोले कि पुलिस टीम ने कुमार विश्वास के घर छापा नहीं मारा, समन व नोटिस देने पहुंची थी
आप नेता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर अलगाववादी बयानबाजी की है। कुमार विश्वास की ऐसी भड़काऊ टिप्पणियों से पंजाब का शांत माहौल खराब हो रहा है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है।
इस मामले में ही रूपनगर पुलिस द्वारा की जा रही जांच के दौरान कुमार विश्वास को नोटिस भेजा गया है। रूपनगर के एसपी (ऑपरेशन) हरबीर सिंह अटवाल ने बताया कि एफआइआर संख्या 25 के तहत कुमार विश्वास के खिलाफ आइपीसी की धारा 153,153ए, 505 (2), 143, 147, 323, 342, 120 बी के तहत दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि कुमार विश्वास के बयान के कारण उनको खालिस्तानी कहा गया और उनके खिलाफ नारे भी लगाए गए।
अटवाल ने बताया कि कुमार विश्वास के घर कोई छापामारी नहीं की गई है। उनको बस नोटिस और समन जारी किए गए हैं। कुमार विश्वास अपने खिलाफ की गई शिकायत के बारे में कोई सुबूत देना चाहते हैं और अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो रख सकते हैं। खास बात ये है कि शिकायतकर्ता का नाम पुलिस ने अभी तक गुप्त रखा हुआ है। अधिकारी इस बारे में बताने से मना कर रहे हैं।
-एजेंसियां
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026