FIH हॉकी 5 एस पुरुष विश्व कप ओमान 2024 के अपने तीसरे और अंतिम पूल बी मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओमान के मस्कट में जमैका पर 13-0 से शानदार जीत हासिल की। भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया और बड़ी जीत दर्ज की।
मनिंदर सिंह के चार गोल की मदद से भारत ने जमैका को तीसरे और आखिरी पूल मैच में 13-0 से हराकर एफआईएच हॉकी 5 पुरुष विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मनिंदर ने दूसरे मिनट में दो गोल करने के बाद 28वें और 29वें मिनट में गोल दागे। ये चारों फील्ड गोल थे। इसके अलावा मनजीत (पांचवां और 24वां), राहील मोहम्मद (16वां और 27वां) और मनदीप मोर (23वां और 27वां) ने 2-2 गोल किए।
दूसरी ओर, उत्तम सिंह (पांचवां), पवन राजभर (नौवां) और गुरजोत सिंह (14वां) ने एक एक गोल किया। भारत ने पहले ही मिनट से आक्रामक हॉकी दिखाई और मनिंदर सिंह ने लगातार 2 गोल दाग दिए। इसके बाद उत्तम और मनजीत के एक एक गोल से पहले छह मिनट में स्कोर 4-0 हो गया। अच्छी बढ़त बनाने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने हमले बोलना बंद नहीं किया।
पवन ओर गुरजोत ने गोल करके हाफटाइम तक स्कोर 6-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भी यही कहानी रही और गेंद पर नियंत्रण के मामले में भारत काफी आगे रहा। राहील, मनदीप , मनजीत और मनिंदर ने गोल करके भारत को बड़ी जीत दिलाई।
भारत ने पूल बी में स्विटजरलैंड केा हराया था लेकिन मिस्र से हार गया था। इस जीत के साथ भारत ने अंतिम 8 में जगह बना ली। इस दौरान भारतीय हॉकी के जादूगरों के आक्रामक रवैये के आगे जमैका का डिफेंस पूरी तरह से फेल रहा। टीम इंडिया के लिए मनिंदर सिंह ने जहां आगाज किया तो उसके बाद अन्य खिलाड़ियों ने भी कमाल किया।
-एजेंसी
- Agra News: पिता की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में बेटा हिरासत में, शव की तलाश में जुटी पुलिस - October 26, 2025
- ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने याद किए आदिवासी नायक, दिया स्वच्छता–पर्यावरण और एकता का संदेश - October 26, 2025
- Agra News: लापरवाही से ताजमहल पर अव्यवस्था हावी, मुख्य मकबरे समेत पूरे परिसर में हर तरफ शू कवर्स ही आए नजर - October 26, 2025