प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे से पहले धमाके खबर आ रही है। मोदी के कार्यक्रमस्थल से 12 किमी दूर ललियाना गांव के एक खेत में ब्लास्ट हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंची है। पीएम मोदी आज जम्मू के सांबा पंचायती राज दिवस पर होने वाले एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं।
इस मामले पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने बयान में बताया कि जम्मू के बिश्नाह के ललियान गांव में खुली कृषि भूमि में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध विस्फोट की जानकारी दी। पुलिस को बिजली गिरने या उल्कापिंड का अंदेशा है। पुलिस ने बाद में अपने बयान में बताया कि इस विस्फोट का आतंकी हमले से कोई लेना देना नहीं है।
दक्षिण कश्मीर में मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
पीएम मोदी के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के मिरहामा में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ छिड़ गई। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। प्रवक्ता के अनुसार सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है।
आरपीएफ कर्मी की हत्या में शामिल आतंकवादी गिरफ्तार
इस सप्ताह रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो कर्मियों की हत्या में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के एक स्थानीय आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में आरपीएफ कर्मियों पर हमले में दो आतंकवादी शामिल थे, जिसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुमार के मुताबिक गिरफ्तार आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि दूसरे आतंकवादी की तलाश जारी है और उसे जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
-एजेंसियां
- अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा हमला: सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दीये और तेल-बाती के खर्चे का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग - September 20, 2026
- ’इस बार भी सपा के जातीय समीकरण और खोखले नारे होंगे फेल’… डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दावा, यूपी में तय है बीजेपी की हैट्रिक - September 20, 2026
- कर्पूर गौरम स्वरूप में सजे महागणपति: लाल वस्त्रों और स्वर्णाभूषणों से दमका भगवान का मुख-मंडल, सातवें दिवस हुए दिव्य दर्शन - September 20, 2026