किसान ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, किया प्रदर्शन

POLITICS REGIONAL

किसानों स्थानीय और किसानों के लंबित मुद्दों को उठाया

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मथुरा में किसानों ने कलेक्ट्रेट पर तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकाली। किसानों ने लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की। एमएसपी, छुट्टा गोवंश, बिजली विभाग की मानमानी जैसे मुद्दों के साथ ही स्थानीय मुद्दों को भी संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान प्रशासनक के सामने उठाया। महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टरों को कलेक्ट्रेट तक पहुंचने ही नहीं दिया। नो एंट्री के नाम पर किसानों और ट्रैक्टरों को जगह-जगह रोका गया। इसके बाद भी बडी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर प्रशासन ने ताला जड़ दिया। इसके बाद सभी किसान गेट पर ही धरने पर बैठ गए और रोड को जाम कर दिया। करीब आधे घंटे के बाद पुलिस प्रशासन ने गेट को खोला। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि वृंदावन में नो एंट्री के नाम पर पुलिस द्वारा किसानों को परेशान किया जाता है, जो किसान चरी बाजरा मक्का लेकर वृंदावन आते हैं उनके साथ पुलिस प्रशासन अभद्र व्यवहार करता है। पूरे वृंदावन में नो एंट्री के नाम पर जनमानस का उत्पीड़न किया जाता है। गजेंद्र सिंह गावर ने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी सरकार है। अभी तक एमएसपी पर कानून नहीं बनाया है। विद्युत विभाग द्वारा विद्युत बिल के नाम पर जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करुआ सिह, लोकेश कुमार राही, राजवीर सिंह, प्रदीप जरेलिया, गिर्राज सिंह परिहार, चुनमुन चौधरी, परसोत्तम निषाद, नगर उपाध्यक्ष विनोद निषाद, सूरज निषाद, दीपक निषाद, राजेश कुमार, मुजाहिद कुरैशी, फैजान कुरैशी, राकेश चौधरी, लुकुट बिहारी, श्याम बाबा, अशोक, अनिल शर्मा, सुभाष, गंगाराम निषाद, चिराग उद्दीन, सौरभ तोमर आदि किसान इस दौरान मौजूद रहे।