रेलवे भर्ती बोर्ड ने भले ही ग्रुप डी और NTPC परीक्षा को स्थगित कर दिया है। लेकिन बिहार में बवाल जारी है। गया जंक्शन पर एनटीपीसी परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर उग्र छात्रों ने रेलवे संपत्ति पर ही हमला बोल दिया। इस दौरान बुधवार को भड़के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन के दौरान गया जिले में जमकर बवाल काटा और गया जंक्शन पर लगी एक खाली ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। बवाल के दौरान रेलवे सुरक्षा बल और छात्रों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इस बीच छात्र हजारों की तादाद में गया जंक्शन पर इकट्ठे हो चुके थे। आरपीएफ ने उन्हें काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले तक दागे।
गया में रेल भर्ती उम्मीदवारों का तांडव
ट्रेन में आग लगाए जाने की खबर मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई और आग बझाने की कोशिश करने लगी। बताया जा रहा है कि उपद्रवी अभ्यर्थियों ने एक खाली ट्रेन की एक बोगी में आग लगाया। इसके बाद दूसरी बोगी को भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान मौके से आरपीएफ ने एक उपद्रवी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि ये उपद्रवी देखने से उम्मीदवार के जैसा नहीं लग रहा था।
-एजेंसियां
- जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ नया आध्यात्मिक रैप गीत ‘मैं ही कृष्ण, मैं ही राम’: अंशुल चौबे और देव-ऋषि के संगीत ने युवाओं में जगाई धार्मिक और सांस्कृतिक रुचि - September 6, 2026
- लड्डू गोपाल झूले में झूले, नंदोत्सव की खुशियों में झूमा श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार: फतेहाबाद रोड पर सजी ब्रज की संस्कृति की अद्भुत छटा - September 6, 2026
- आगरा में लोधी समाज की नई टीम ने संभाली कमान, सामाजिक उत्थान को मिलेगी नई रफ्तार - September 6, 2026