प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल के आठ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूछताछ के लिए नयी दिल्ली बुलाया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जिन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को ईडी ने तलब किया है उनमें ज्ञानवंत सिंह (एडीजी, सीआईडी), कोटेश्वर राव, एस. सेल्वामुरुगन, श्याम सिंह, राजीव मिश्रा, सुकेश कुमार जैन और तथागत बासु भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएस अधिकारियों को नयी दिल्ली में ईडी कार्यालय में पेश होने की तारीख बता दी गई है।
ईडी के अधिकारी ने कहा कि इन आईपीएस अधिकारियों ने कोयला तस्करी मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस बात के सबूत हैं कि इन अधिकारियों को घोटाले से फायदा मिला। ये सभी उन इलाकों में तैनात थे, जहां तस्करी हुई। ईडी ने पिछले साल भी इन आठ में से सात अधिकारियों को तलब किया था।
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कहा कि आईपीएस अधिकारियों को नई दिल्ली में ईडी कार्यालय में पेश होने की तारीख बता दी गई है। ईडी के अधिकारी ने कहा कि इन आईपीएस अधिकारियों ने कोयला तस्करी मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस बात के सबूत हैं कि इन अधिकारियों को घोटाले से फायदा मिला। ये सभी उन इलाकों में तैनात थे, जहां तस्करी हुई।
- इंग्लैंड पस्त, टीम इंडिया मस्त: ढोल की थाप और पटाखों की गूंज से गूँजा आगरा, अब फाइनल का इंतज़ार - March 6, 2026
- ट्रियोम क्लब द्वारा धुलेंडी पर सूरत में धूमधाम से हुआ ‘मडफेस्ट का आयोजन - March 6, 2026
- होली पर ‘हुड़दंग’: आगरा के सांधन में महिलाओं को जबरन रंग लगाने पर चले लाठी-डंडे, 3 घायल - March 5, 2026