दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप सुबह करीब पौने 10 बजे के करीब आया। दिल्ली-एनसीआर में लोगों को करीब 15-20 सेकंड तक धरती में कंपन महसूस हुई। जम्मू-कश्मीर में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 5.7 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में था।
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कई जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली-एनसीआर के नोएडा में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। जम्मू के कई जिलों में भी लोगों को धरती में कंपन महसूस हुई। इसी तरह कश्मीर घाटी में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर पर था केंद्र
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर पर जमीन के भीतर 181 किलोमीटर गहराई में था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात की और शनिवार सुबह आए भूकंप के बाद के हालात का जायजा लिया। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर 5.7 तीव्रता का भूंकप आया था। अब तक भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने सिन्हा से बातचीत कर केंद्र-शासित प्रदेश के लोगों के कुशलक्षेम की जानकारी ली।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर पर जमीन के भीतर 181 किलोमीटर गहराई में था।
-एजेंसियां
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी प्रयागराज के लाल की जान: युद्ध क्षेत्र से मर्चेंट नेवी सेलर सनी कुमार ने भेजा ‘रेस्क्यू’ का संदेश, बेहाल पत्नी की पीएम मोदी से अपील - April 2, 2026